पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 4 से

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 4 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 4 से

कुरज| कस्बेके उप्रावि परिसर में चार अक्टूबर से तीन दिवसीय 24वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। जिला खेल सचिव यशवंत जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर, छह सौ मीटर रिले दौड़, गोला फेंक, तस्तरी फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद प्रतियोगिता होगी।

गुर्जरमहासभा जिला कार्यकारिणी घोषित

देवगढ़| अखिलभारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष प्रदीप धाभाई की अध्यक्षता में गुरुवार को देवगढ़ अम्बामाता मंदिर पर बैठक हुई। इसमें महासभा के संरक्षक देवकीनंदन गुर्जर, उपाध्यक्ष नाना लाल गुर्जर मोगाणा, नारायण लाल गुर्जर उसरवास, शंकर लाल गुर्जर डिंगरो, दयाराम गुर्जर पुसालों का खेड़ा को मनोनीत किया गया। महामंत्री शंकर लाल गुर्जर, महासचिव शंकर लाल गुर्जर, नाथद्वारा मंत्री रूप लाल गुर्जर, रमेश गुर्जर, कोषाध्यक्ष धर्मेश धाभाई, संगठन मंत्री मिठालाल गोकलावत, शिक्षा खेल मंत्री बद्रीलाल बगडवाल, जिला प्रवक्ता मीडिया सेल रमेश गुर्जर और जिला युवा अध्यक्ष शंकरलाल गुर्जर बासड़ा को मनोनीत किया गया।