पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने लगाया झाड़ू

परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने लगाया झाड़ू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साफ सड़क पर झाड़ू से स्वच्छता अिभयान का आगाज

अक्सरसाफ-सुथरा दिखने वाला कांकरोली के मुखर्जी चौराहे पर गुरुवार को बड़े-बड़े अधिकारी और जन प्रतिनिधि झाड़ू लगाते नजर आए। इसमें कलेक्टर कैलाश चंद वर्मा, एसपी श्वेता धनखड़, एडीएम गोविंद सिंह राणावत, नगर परिषद के उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. जीएल चावला सहित कई लोग शामिल थे। दरअसल वे स्वच्छ भारत, स्वच्छ राजस्थान, स्वच्छ राजसमन्द सप्ताह का आगाज कर रहे थे। उन्होंने अभियान की सांकेतिक शुरुआत की औपचारिकता पूरी की।

झाड़ू लगाकर अभियान शुरू करने वालों में अधिशासी अभियंता जलदाय निर्मल चितौड़ा, जलसंसाधन जीएल सिसोदिया, जिला परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह, तहसीलदार हंसमुख कुमार, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इकरामुद्दीन चूडीगर, डॉ. घनश्याम मुरोडिया आदि भी शामिल थे। कलेक्टर गुरुवार को नगर परिषद राजसमन्द द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत, स्वच्छ राजस्थान, स्वच्छ राजसमन्द सप्ताह का कांकरोली के मुखर्जी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पद सम्बोधित भी किया।

स्वच्छतारथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया: कलेक्टरऔर एसपी ने गुरुवार सुबह कांकरोली के मुखर्जी चौराहा से शहर के हर वार्डों एवं मोहल्लों में स्वच्छता के प्रति आमजन में जनजागरण पैदा करने की दृष्टि से स्वच्छता रथ और स्काउट गाइड, नर्सिंग स्टाफ, स्कूली छात्रा छात्राओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लसानी . देवगढ़तहसील कार्यालय के बाहर गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान सप्ताह की शुरुआत की गई। सुबह 7 बजे एसडीएम सुरेंद्र सिंह मीना, तहसीलदार सूरजपाल सिंह, नगरपालिका चेयरमैन शोभालाल रेगर आदि ने तहसील कार्यालय के बाहर झाडू लगा सप्ताह का आगाज किया।

कुभंलगढ़. रामावितलादरी में स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत 27 सितम्बर को स्वच्छता परिचर्चा के माध्यम से चेतना जागृत की जाएगी। प्रभारी अध्यापक सत्यनारायण नागोरी ने बताया कि इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता के साथ विभिन्न आयोजन होंगे।

जागरूकतासप्ताह आज से : रेलमगरा . स्वच्छभारत मिशन की राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार सुबह स्वच्छता रथयात्रा का शुभारंभ होगा। सुबह 11.30 बजे पंचायत समिति से प्रधान रेखा अहीर एसडीएम मनोज कुमार शर्मा द्वारा स्वच्छता रथ यात्र