- Hindi News
- शक्तिपीठों में हुई घट स्थापना, पांडालों में गरबा रास
शक्तिपीठों में हुई घट स्थापना, पांडालों में गरबा रास
शक्तिपीठों पर लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
शहरसहित जिलेभर के शक्तिपीठों में गुरुवार को घट स्थापना की गई। अलसुबह से ही माता के जयकारे गूंजने लगे। माता के भक्तों ने शुभ मुहूर्त में घरों मंदिरों में घट स्थापना की। अलसुबह शाम को माता की पूजा-अर्चना की। माताजी का अनूठा शृंगार किया गया। मंदिरों को सजाया गया है। इधर, गरबा स्थलों पर पहले दिन काफी रौनक रही।
मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। शक्तिपीठों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। कई मंदिरों में भीड़ को देखते हुए महिलाओं पुरुषों के आने जाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई। पुजारियों ने माता का विशेष पूजा अर्चना की। माता का अनूठा शृंगार किया। भक्तों ने माताजी को चुनड़ी ओढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा मन्नतें मांगी। मंदिरों के बाहर गली मोहल्लों में भी डीजे पर माता के भजन गूंजते रहे। रात्रि के समय जगह-जगह जागरण हुए। भजन मंडलियों ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां दी। कांकरोली बस स्टैंड स्थित राठासेण माता मंदिर, मालनिया चौक में चावंडा माता मंदिर, राजनगर में पुराना किले पर अन्नपूर्णा माता मंदिर, रेती मोहल्ला में नगर कोट माता मंदिर, नाहरसिंह माता का मंदिर एवं धोइंदा में धुंधलाज माता मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से दुर्गा पाठ पूजा शुरू हो गई। नवरात्रा शुरू होने के साथ ही भक्तों ने नौ दिनों तक माताजी के व्रत उपवास रखना शुरू कर दिए हैं। कन्याओं को देवी का स्वरुप मानकर नवमी के दिन इनकी पूजा कर भोजन कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें दान-दक्षिणा भी दी जाएगी।
मंदिरोंमें हुई सजावट: जिलेभर के मंदिरों को बिजली की रंगीन लडिय़ों से सजाया गया है। मंदिरों के बाहर लाल हरे रंग की लडिय़ां लगाई गईं हैं। मंदिरों के बाहर चमकीली पन्नियां तथा फर्रियां लगाई गई हैं।
गरबापांडलों में छाई रौनक: नवरात्राके तहत शनिवार देर शाम तक पांडालों में मूर्ति स्थापना के आयोजन होते रहे। पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। बाद में डीजे पर सभी ने गरबा रमकर गरबे की शुुरुआत की।
केलवा. नवरात्रिमहोत्सव को लेकर कस्बे के पंचतीर्थ पावटा की बाग स्थित रॉयल गरीमा ग्रुप मंडल की ओर से गुरुवार देर शाम को दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापना की गई। इससे पूर्व डिजे धुन पर नाचते गाते युवा प्रतिमा लेकर पहुंचे और शुभ महुर्त पर प्रतिमा स्था