- Hindi News
- जोहिड़ा पशु मेले में पहले दिन 21 सौ पशु आए
जोहिड़ा पशु मेले में पहले दिन 21 सौ पशु आए
राजसमंदसांसद हरिओम सिंह ने गुरुवार को कुंवारिया में जोहिड़ा पशु मेले का उद्घाटन किया। पहले दिन गुरुवार को दो हजार एक सौ पशुओं का प्रवेश किया गया। इस बार सबसे ज्यादा 51 घोड़े बिकने के लिए आए हैं। बैलों की युगल जोड़ी की पूजा अर्चना की गई। रविवार को मेला प्रशासन की ओर से अश्व प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि विचारों की क्रियान्विती से ही महान उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने गोवंश को संरक्षण संवर्धन पर बल दिया। पिपलांत्री के पूर्व सरपंच श्यामसुंदर मोरवड़, नंदलाल सिंघवी ने भी संबोधित किया। मेले की आमंत्रण पत्रिका में भीम विधायक हरिसिंह रावत, नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ का नाम भी था। लेकिन ये चारों ही विधायक अनुपस्थित रहे।
इससे पूर्व सांसद हरिओम सिंह ने मेला परिसर में जोहिड़ा भैरुनाथ, जोगणिया माता मंदिर आदि के दर्शन किए। वहीं मेले के संस्थापक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निरंजननाथ आचार्य, पूर्व प्रधान कैप्टन दौलत सिंह पूर्व सरपंच तेज सिंह के प्रतिमाओं पर माल्यपर्ण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान देऊबाई खटीक ने की। प्रतिवेदन विकास अधिकारी वीरेंद्र जैन ने पेश किया। इस मौके पर दिल्ली से आए प्रशिक्षु आईएएस रितेश चौधरी, आर एल मीणा, राजसमंद नगर परिषद उपसभापति अर्जुन मेवाड़ा, उपप्रधान सुरेश जोशी, श्रीकृष्ण पालीवाल, गोपालकृष्ण पालीवाल, महेंद्र सिंह, बंशीलाल सालवी, भानु पालीवाल, कालुसिंह राठौड़, कुंवारिया सरपंच यशोदा पोरवाल, प्रवीण पीपाड़ा आदि उपस्थित थे। आभार पंचायत समिति सदस्य जवाहर जाट ने किया।
राजस्थानीलोकनृत्य कार्यक्रम आज: शुक्रवाररात को सांस्कृतिक कार्यक्रम में महालक्ष्मी म्यूजिलक ग्रुप राजसमंद की ओर से राजस्थानी लोकनृत्य का अयोजन होगा।
राठौड़ 27 को डेगाणा में
राजसमंद. सांसदऔर प्रदेश महामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ शनिवार को डेगाणा में प्रवास करेंगे। मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद राठौड़ 27 सितम्बर को राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के डेगाणा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मेले के उद्घाटन के दौरान बैलाें की युगल जोड़ी की पूजा करते सांसद अन्य।