- Hindi News
- स्पर्धा में भाग लेकर बने मिस्टर मिस फ्रेशर
स्पर्धा में भाग लेकर बने मिस्टर मिस फ्रेशर
नाथद्वारा| नाथद्वाराइंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और नाथद्वारा प्राइवेट आईटीआई में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी एकता-2014 को बुधवार रात आयोजित की गई। कैटवॉक, डांस परफॉर्मेंस, प्रश्नोत्तरी राउंड कराकर मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर चुने गए। पोलिटेक्निक डिप्लोमा से आदित्य सोनी आईटीआई से विकास पालीवाल को मिस्टर फ्रेशर एवं पोलिटेक्निक डिप्लोमा से बर्नवाल सोनम को मिस फ्रेशर चुना गया। विभिन्न कार्यक्रमों में हिमांशी एंड ग्रुप, आदित्य एंड ग्रुप, रविंद्र पोडवाल, राकेश भांड, हिमांशी जैन, निखिल पालीवाल ने बढ़िया प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट के प्रबन्ध निदेशक दीपेश पारिख, प्राचार्य प्रो. पंकज दलाल, आईटीआई के प्राचार्य पंकज राठी, प्राचार्य डॉ. डी सी उपाध्याय, प्रार्चाय राघवेंद्र सिंह भदोरिया आदि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत द्वितीय वर्ष के छात्र गिरजेश पालीवाल ने गणेश वन्दना के साथ की। इसके बाद निखिल, रविंद्र पोडवाल, भूपेंद्र गुर्जर, खुश कुमार, हिमांशी जैन एवं आयुशी शर्मा, आकाश राव ने विभिन्न प्रस्तुितयां दीं।