- Hindi News
- बांध में पानी की आवक से बागोल के साइड गेट खोले
बांध में पानी की आवक से बागोल के साइड गेट खोले
नाथद्वारा| जिलेके सबसे बड़े बांध नंदसमंद में शनिवार को भी पानी की आवक जारी रही। शुक्रवार रात को आवक अधिक होने से टांटोल साइड के 5 गेट साढ़े 3 फीट तक खोले गए। शनिवार सुबह 5 में से 4 गेट बंद कर एक गेट को खुला रखा गया। सुबह ही बागोल की तरफ बनाए गए 33 गेट में से 3 गेट 3 इंच खोल देने से खारी नदी में भी पानी की आवक शुरू हो गई। इधर, बांध को भरने वाले बाघेरी नाका पर शनिवार शाम को 1 फीट की चादर चली। इससे बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। शनिवार शाम तक भराई फीडर को खोला नहीं गया। बनास नदी में पानी रेलमगरा से होता हुआ मार्तकुण्डिया बांध की ओर चला। नंदसमंद बांध गुरुवार रात को लबालब होकर छलक गया। 32 फीट ऊंचे 750 एमसीएफटी भराव क्षमता वाले नंदसमंद बांध के छलकने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार रात्रि से शनिवार शाम तक छलकते बांध की जलधारा को देखने सैकड़ों ग्राम एवं शहरवासी पहुंचे।
चल पड़ी नहर, भरेगी झील
नंदसमंदबांध के लबालब भरने छलकने के बाद बनास में जहां आवक शुरू हुई, वहीं खारी नहर में भी पानी की आवक चालू हो गई। खारी फीडर का पानी राजसमंद झील पहुंच रहा है। इससे राजसमंद झाील के भरने के आसार बढ़े हैं। इधर, बनास नदी का पानी मात्रिकुंडिया में समाहित होगा। दिन भर में सैकड़ों लोग बांध को छलकते हुए देखने पहुंचे। लोग बांध पर दिन भर पिकनिक मनने पहुंचते रहे।
इधर, कुंभलगढ़ में सुकून का झरना
कुंभलगढ़ . शनिवार को क्षेत्र में मौसम खुला रहने के बावजूद पानी की आवक बनी रही। अरावली की वादियों में चलते झरने का मनोरम दृश्य। पर्यटकों की यहां काफी चहल-पहल रही। फोटो : अशोकसोनी