पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेज पर प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

फर्जी दस्तावेज पर प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनगरपुलिस ने शनिवार को पीपलांत्री स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। शिक्षक के अनुपस्थित रहने की ग्रामीणों की शिकायत पर जांच बैठाई गई। जांच की रिपोर्ट आरोपी शिक्षक ने खुद तैयार की और उच्चाधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर कर सीधे अजमरे भेज दी।

थानाधिकारी शिवरतन गोदारा के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने मामला दर्ज कराया है। उसने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पीपलांत्री के प्रधानाचार्य हंसराज गिरी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2011 में बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। आरोपी को 21 मार्च 2011 को बोर्ड के प्रश्न पत्र प्राप्त करने को कहा था, लेकिन प्रधानाचार्य ने प्रश्न पत्र प्राप्त नहीं किए। वह नाथद्वारा डाइट में चल रहे प्रशिक्षण में चला गया। इसको लेकर विभाग की ओर से आरोपी को नोटिस जारी किया गया।

इसके बाद पीपलांत्री के ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुपस्थित रहने की शिकायत की। इस पर 11 नवंबर 2011 को स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिला। इसके बावजूद प्रधानाचार्य ने रजिस्टर में साइन कर लिए। इन मामलों में प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच चल रही थी। आरोपी ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पूर्व वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार पानेरी जिला कोष कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अशोक संत के फर्जी साइन करके अपने पक्ष में जांच करके पत्र भेज दिया। उसने लेटर विभाग निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को भेजा।

ऐसे पकड़ा आरोपी

नियमानुसारकोई भी पत्र विभाग के मार्फत भेजा जाता है, लेकिन आरोपी ने पत्र सीधा बीकानेर भेज दिया। इस पर शिक्षा विभाग को बीकानेर से पुन: लेटर भेज गया कि पत्र विभाग के मार्फत आना चाहिए। संबंधित अधिकारी ने जब अनिल कुमार पानेरी अशोक संत को बुलाया तो पता चला कि आरोपी ने स्वयं फर्जी दस्तावेज कर पत्र भेजा है।