पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीम. अस्पतालका निरीक्षण करते कलक्टर।

भीम. अस्पतालका निरीक्षण करते कलक्टर।

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीम. अस्पतालका निरीक्षण करते कलक्टर।

कलेक्टर ने भीम का किया दौरा

भीम. कलेक्टरकैलाश चन्द्र वर्मा ने शनिवार को उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, भीम थाना एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वर्तमान में चली रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे मेें प्रगति रिपोर्ट मांगी। भीम राजकीय रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों से दवाओं के बारे में तथा सुविधाओं के बारे में पूछा। इस मौके पर एसडीएम नरेन्द्र कुमार जैन, तहसीलदार हरिसिंह शेखावत, नायब तहसीलदार महेश दत्त शर्मा, विकास अधिकारी रेखा गौड़, थानाधिकारी लच्छीराम, डॉ. शैतानसिंह, डॉ. पी.एन. योगेश साथ में थे।

बच्चेसही शब्द भी नहीं लिख पाए

लसानी . कलेक्टरकैलाशचन्द्र वर्मा ने शनिवार को देवगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्था प्रधान को बच्चों को स्टैंडर्ड सुधारने को कहा। विद्यालय में नाश्ते के लिए उपमा बना हुआ था जिसे चखा तथा रसोईघर, स्टोर तथा शौचालय की सफाई देखी। मिनी चार्ट पर लिखे वाक्य में अशुद्वि देखकर कलेक्टर ने संस्था प्रधान को फटकार लगाई। बच्चों से जब उन्होंने दिन दीन शब्दों का अर्थ पूछा तो कोई नहीं बता पाया। वर्मा ने बच्चों से रीड तथा ईट की स्पेलिंग लिखने को कहा तो सभी ने सही स्पेलिंग लिखी। उन्होंने मॉर्डन विद्यालय में अच्छी पढ़ाई होना बताया।

श्मशानसे सौर ऊर्जा बैटरी चोरी

लावासरदारगढ़ . सरपंचनारायणलाल प्रजापत ने बताया कि गंगापुर मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास ही बने स्नान घर के बाहर लगी दोनों सौर ऊर्जा लाइटों पर लगी बैटरियां चोरी हो गई।

विद्यार्थीपरिषद का गठन

नाथद्वारा. सरदारभगत सिंह शिक्षण संस्थान में शनिवार को प्राचार्य रतन कुमावत तथा गिरिराज शर्मा की अध्यक्षता में छात्र कार्यकारणी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर 10वीं की छात्रा पल्लवी कुमावत, उपाध्यक्ष पद पर यादवेन्द्र सिंह झाला, सांस्कृतिक मंत्री पद पर सूरज मीणा किरण जोशी को संयुक्त रूप से, निहाल सनाढ्य वैभव लोहार को खेल मंत्री, सोनू सुथार, किंजल जैन मीनाक्षी को अनुशासन मंत्री, गौरव सिंह रामेश्वर लौहार को कोषाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय सह समिति में करण कुमावत, खुशिया बानु, प्रियंका सुथार, रजनी चौहान, जितेन्द्र सिंह, राहत परवीन, कमलकांत दिव्यांशी और भूमिका माली को चुना गया।