पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी दिवस पर हुए कार्यक्रम

हिन्दी दिवस पर हुए कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

वाद विवाद भाषण प्रतियोगिता

सेठमथुरादास बिनानी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को हिन्दी सप्ताह का समापन हुआ। इस दौरान प्रश्नोत्तरी, नारा प्रतियोगिता, हिन्दी काव्यपाठ, आशूभाषण, कहानी रचना एवं निबन्ध लेखन का आयोजन हुआ। प्रश्नोत्तरी में अर्जुन सिंह का समूह प्रथम तथा पर्वत सिंह चुण्डावत समूह दूसरे स्थान पर रहे। काव्यपाठ में योगेन्द्र सिंह प्रथम और गणेश लाल व्यास द्वितीय, आशूभाषन में पर्वत सिंह चुण्डावत प्रथम, अर्जुन सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल ने कहा कि हमें हिन्दी की उन्नति तथा प्रचार प्रसार के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि हम केवल हिन्दी दिवस मनाने तक सीमित रहें, व्यावहारिक तौर पर प्रतिदिन अपने कार्य हिन्दी में करने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधुबाला सांखला ने किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष जय पुरोहित, मीनाक्षी रावल अन्य छात्र मौजूद थे। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 1 से 14 सितंबर तक मनाए जा रहे हिन्दी पखवाड़े के तहत शनिवार को हिन्दी दिवस मनाया गया। समारोह में डाइट के शांतिलाल कुमार, संस्थान के निदेशक सीएल धवलेशा, सभापति विनोद कुमारी उपस्थित थे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को हिन्दी का महत्व समझाया। निदेशक धवलेशा ने हिन्दी सप्ताह को रस्म नहीं मानते हुए दैनिक जीवन में हिन्दी का उपयोग अधिक करने की सीख दी। कार्यक्रम में सिलाई का प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। संचालन परिधि धन्यवाद ज्ञापन पंकज शर्मा ने किया।

राजसमंद। लक्ष्मीपतसिंघानिया स्कूल में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। भास्कर

राजसमंद . हिन्दीदिवस के उपलक्ष्य में गांधी सेवा सदन में बाल निकेतन के विद्यार्थियों की वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। राष्ट्र विकास में हिन्दी भाषा का योगदान विषय के पक्ष-विपक्ष में विद्यार्थियों ने अपना तर्क रखे। हमारी संस्कृति एवं अखंडता को बनाए रखने में हिन्दी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी भाषा के कारण ही चारों दिशाओं में भारत एक है का स्वर बुलंद हुआ। देश का विकास हिन्दी भाषा के विकास पर ही संभव है। प्रतियोगिता में हिन्दी माध्यम के पक्ष में मधु चारण, शुभम् दवे, अंकित