- Hindi News
- नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू, 1250 की जांच, 160 का होगा आॅपरेशन
नेत्र चिकित्सा शिविर शुरू, 1250 की जांच, 160 का होगा आॅपरेशन
नाथद्वारा . लायन्सक्लब वल्लभा श्रीनाथद्वारा के सामाजिक कार्यों के क्रम में राजकीय चिकित्सालय लालबाग में चतुर्थ विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कलेक्टर कैलाशचन्द्र वर्मा ने किया। कलेक्टर सुबह 10 बजे नाथद्वारा आए। उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शिविर में 1250 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। इनमें 160 मरीजों का आपरेशन के लिए चयन हुआ। 14 सितबंर को चयनित नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। 1250 में से 800 रोगियों की आंखों के नंबर निकाले गए। इनमें से 535 को चश्मे दिए गए। कैम्प में अहमदाबाद के चिकित्सक डॉ विनोद भाई पटेल उनके सदस्य दल के द्वारा नेत्र रोगियों की जांच ऑपरेशन किया जा रहा है। लायन्स क्लब के अध्यक्ष लॉयन विजेश सिसोदिया, जोन चेयरमैन लायन कोमल पालीवाल, सचिव मंजुला शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन भुपेश भाटिया, उपाध्यक्ष दिपेश पारीख आदि मौजूद थे।
शिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक।