पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभु हरिरायजी का जन्मोत्सव मनाया

प्रभु हरिरायजी का जन्मोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमनोर. महाप्रभुश्री हरिरायजी का जन्मोत्सव कस्बे में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। महाप्रभु को पीतांबर वस्त्राभूषणों का आकर्षक शृंगार धराकर अनूठी सेवा की गई। जन्मोत्सव पर बधाई गान प्रसादी हुई।

विठ्ठलनाथजी मंदिर के युगल स्वरूप महाप्रभु श्री हरिरायजी के जन्मोत्सव पर शनिवार को मंदिर में दिनभर वैष्णवजनों स्थानीय दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। जन्मोत्सव पर हरिराय महाप्रभु को मंदिर के मुखिया राजकुमार दवे ने पीतांबर वस्त्र एवं आभूषण धराकर सुशोभित किया। र| जड़ित हार, पुष्प और मालाओं से सुवासित शृंगार किया गया। उत्सवी वातावरण में महाप्रभु को राग, दान भोग अरोगाकर शृंगार सेवा के लाड़ लड़ाए गए। कई वैष्णव परिवारों ने महाप्रभु की जारी भराई अनूठी सेवा का लाभ लिया। सुबह से शाम तक चले जन्मोत्सव के आयोजन में नाथद्वारा गुजरात से आए सैकड़ों वैष्णव परिवारों के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजित हुई प्रसादी में भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाप्रभु जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में रंग-रोगन विद्युत सज्जा की गई।

श्रीहरिरायजी की शृंगारित छवि।