- Hindi News
- नाथद्वारा में गोवर्धन कुंड पर निर्माण ध्वस्त किया
नाथद्वारा में गोवर्धन कुंड पर निर्माण ध्वस्त किया
नाथद्वारा। गोवर्धन कुंड पर नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।
नाथद्वारा. प्राइवेटबस स्टैंड पर मिराज ग्रुप की ओर से बनाए जा रहे अत्याधुनिक बस स्टैंड के लिए नगर पालिका ने गोवर्धन कुंड अखाड़ा के आस पास के निर्माण को ध्वस्त किया गया। यह निर्माण अखाड़े की ओर से ही करवाया गया था। नपा के कर्मचारी, अधिकारी दोपहर को मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से नए निर्माण के तहत रही जगह पर हुए निर्माण को गिराया। उल्लेखनीय है कि प्राइवेट बस स्टैंड को अत्याधुनिक बनाने का काम मिराज ग्रुप की ओर से किया जाना है। यहां से प्राइवेट बसों के साथ रोडवेज बसों का भी संचालन होगा। नपा प्रशासन को कार्य के लिए जगह खाली कर देनी थी, उसी के तहत यह कार्यवाही की गई।