- Hindi News
- कुएं में मिला महिला का शव, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
कुएं में मिला महिला का शव, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
नाथद्वारा। समीपवर्ती खेडाणा गांव में महिला की मौत पर थानाधिकारी से गिरफ्तारी की मांग करते ग्रामीण।
नाथद्वारा| शहरके पास खेडाणा गांव के एक खेत के पास कुएं में विवाहिता का शव मिला। महिला के परिजनों ने गांव के एक युवक पर परेशान करने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार खेडाणा निवासी बेबीबाई (36) प|ी इन्द्रलाल का शव कुएं में मिला। महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अनुसार उसकी प|ी बेबी बाई सुबह 8 बजे खेत पर गई थी। कुएं के बाहर चप्पल देख कर उसके कुएं में डूबने की आंशका में मोटर से पानी खाली किया गया। तब महिला की लाश मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया शव को अस्पताल लेकर आई। पूछताछ में पति इन्द्रलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी प|ी को फोन पर गांव का ही मोतीसिंह पुत्र मोहनसिंह तंग करता था। परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की, या उसने इसके लिए उकसाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। महिला के 13 साल का लड़का है। पति इन्द्रलाल मुम्बई में दूध का काम करता है। गत कई दिनों से इन्द्रलाल भी गांव में ही था।