- Hindi News
- मेजबान ने जीते लीग मैच, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
मेजबान ने जीते लीग मैच, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
मेजबान ने जीते लीग मैच, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
नाथद्वारा|नगरमें59 वीं राज्यस्तरीय माध्यमिक उच्च माध्यमिक स्कूलों की छात्र 17 19 वर्ष बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को लीग मैच हुए। लीग मैचों में दोनों आयु वर्ग की आठ-आठ टीमें क्वाटर फाइनल में पहुंची।
दोनों वर्गों में मेजबान राजसमंद की टीम ने भी क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया है। लीग मैच के 19 वर्ष वर्ग में कोटा ने गंगानगर को 2-0 से, भीलवाड़ा ने चुरु को 2-0 से, बीकानेर ने जयपुर द्वितीय को 2-0 से, राजसमंद ने हनुमानगढ़ को 2-0 से, अजमेर ने संस्कृत शिक्षा को 2-0 से, सिरोही ने चितौडग़ढ़ को 2-0 से, जोधपुर ने पाली को 2-0 से, जयपुर प्रथम ने अलवर को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह 17 वर्ष में कोटा ने गंगानगर को 2-0 से, अजमेर ने जोधपुर को 2-1, राजसमंद ने चुरु को 2-0, बारां ने चित्तौडग़ढ़ को 2-1 से, पाली ने जयपुर द्वितीय को 2-0, भरतपुर ने बाड़मेर को 2-0 से, उदयपुर ने भीलवाड़ा को 2-0 से, जयपुर प्रथम ने हनुमानगढ़ की टीम को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विद्यार्थियोंको शिक्षण सामग्री बांटी
राजसमंद.राजकीयबालिका बालक उच्च प्राथमिक स्कूल लवाणा में विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री, फल स्वेटर वितरित किए गए। वितरण चन्दन बाला बूट मंडल कांकरोली की ओर से आचार्य सम्राट शिवमुनि महाराज मथुरा देवी महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वितरित किए गए। इस मौके पर संरक्षिका सुमन बाबेल, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बोल्या, अनिता मेहता, मंजू, सुशीला बोल्या, लीला सोनी उपस्थित थे।
विद्यार्थियोंने रैली निकाली
राजसमंद.अंतरराष्ट्रीयविश्व शांति दिवस पर शनिवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक स्कूल धोइंदा से रैली निकाली गई। रैली मैन रोड होते हुए आरके अस्पताल, गायरियावास, धोइंदा पहुंची। रैली का संचालन अध्यापक खुशकुमार श्रीमाली, गणेश पालीवाल, गौरव चारण ने किया।
अभिविन्यासकार्यक्रम का समापन
नाथद्वारा.एसएमबीकॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय इकाई द्वारा तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य मुरली मनोहर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. विष्णु माली, डॉ. विनिता श्रीवास्तव द्वारा स्वयंसेवकों काे संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरा