- Hindi News
- नाथद्वारा उदयपुर हाईवे आज से पांच दिन तक डायवर्ट
नाथद्वारा-उदयपुर हाईवे आज से पांच दिन तक डायवर्ट
रेलमगरा में स्वाइन फ्लू का पॉजीटिव मिला
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार को रेलमगरा में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला। अब तक 30 रोगियों में पॉजिटिव स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। रेलमगरा की एक व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई थी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएल मीणा ने बताया कि रेलमगरा के 42 साल के व्यक्ति में पुष्टि हुई है। इसे गत दिनों बीमार होने पर आरके अस्पताल भेजा था, जहां पर इसका स्वाब लिया गया। स्वाब में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। इसे उदयपुर रेफर कर दिया है। उधर आरके अस्पताल के पीएमओ डॉ. सीएल डूंगरवाल ने बताया कि अस्पताल में 11 मरीजों का स्वाब लिया गया है। सभी को जांच के लिए उदयपुर भेज दिया है। सीएमएचओ ने बताया कि शहरी सहित आसपास के क्षेत्र के करीब सात हजार घरों का सर्वे किया गया। इसमें 1505 मरीज कैटेगरी के मिले हैं, इन्हें दवाई देकर सचेत रहने के लिए कहा गया है। बी कैटेगरी के 14 मरीज मिले हैं।
सभी को टेमीफ्लू देकर स्वाब के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मरीज मिलने पर किया सर्वे
देवगढ़.नगरमेंस्वाइन फ्लू पॉजीटिव मरीज मिलने पर सर्वे कराया गया। ब्लॉक चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज गौड़ ने बताया कि दरगाह के पास खटीक मोहल्ला से एक मरीज 8 फरवरी को देवगढ़ अस्पताल में देलवाड़ा से आया था। स्वाब के बाद 11 फरवरी को पॉजीटिव की पुष्टि हुई। मरीज के घर का सर्वे किया गया। परिवार के 6 सदस्यों को टेमीफ्लू दी गई। आसपास के 100 घरों का सर्वे किया गया। इसमें सर्दी जुकाम के 52 रोगी मिले। कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग की गई।
कुल 108 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें से सर्दी जुकाम खासी के 22 मरीज मिले। इसमें कैटेगरी के दो मरीज मिले हैं।
नाथद्वारा से मावली होते हुए उदयपुर निकाले जाएंगे वाहन
देलवाड़ा। कैलाशपुरी में नाले का निर्माण किया जा रहा है। भास्कर
शिवरात्रि पर होंगे चारों प्रहर होंगे दर्शन
शिवरात्रिपर एकलिंगजी के दर्शन सुबह साढ़े चार बजे से खुल जाएंगे। मंदिर के प्रबंधक दिगपाल सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर सुबह साढ़े चार बजे खुलने वाले दर्शन सुबह सात बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक, शाम को पांच बजे से साढ़े सात बजे तक दर्शन होंगे। महाशिवरात्रि पूजन के चारों प्रहर के मुख्य दर्शन मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक निरन्तर खुले रहेंगे।
महाशिवरात्रि पर एकलिंगनाथ को पंच मेवे का प्रसाद धराया जाएगा। इसके लिए प्रसाद के 10 हजार पैकेट की पैकिंग की जा रही है। मंदिर के सुरक्षा प्रभारी चतर सिंह ने बताया कि मन्दिर में सुरक्षा की व्यवस्था पुख्ता की गई है। पुरुष एवं महिलाओं के दर्शन करने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।
एकलिंगजी में महाशिवरात्रि पर मेवाड़भर के शिवभक्त दर्शन को पहुंचते हैं। दर्शनार्थियों की व्यवस्था के लिए हाइवे पर ही स्थित मंदिर के बाहर सड़क पर महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की जाती है। शुक्रवार से हाइवे पर मंदिर के बाहर बैरिकेट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए गड्ढों की खुदाई का काम गुरुवार को ही शुरू कर दिया गया।
देलवाड़ा। एकलिंगजी मंदिर पर सजावट।