पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरुषों से ज्यादा शिक्षित महिला परिषद सदस्य

पुरुषों से ज्यादा शिक्षित महिला परिषद सदस्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतराजचुनाव में शिक्षा की अनिवार्यता के नियम से इस बार जिला परिषद में अधिकांश सदस्य ग्रेजुएट से ज्यादा शिक्षित चुनकर आए हैं। 27 सदस्यों वाली परिषद में जिला प्रमुख एमए प्रिवियस की पढ़ाई कर रहे हैं तो उप जिला प्रमुख एमए बीएड हैं। उप जिला प्रमुख सफलता गुर्जर जिला प्रमुख प्रवेशकुमार से ज्यादा शिक्षित है। जिला परिषद में चुनकर आईं अधिकांश महिला सदस्यों में कोई बीए तो कोई बीएड भी हैं, एक पुरुष परिषद सदस्य बीएससी भी है। जिला प्रमुख प्रवेश कुमार वर्तमान में एमए प्रीवियस की पढ़ाई कर रहे हैं। उपजिला प्रमुख सफलता एमए बीएड है। वे चुनाव से पहले अध्यापक बनने की तैयारी कर रही थीं। लेकिन भाजपा से टिकट के बाद वार्ड 17 से परिषद की सदस्य का चुनाव जीत गई। इस बार जिला परिषद में सभी शिक्षित सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं उच्च शिक्षित है। उल्लेखनीय है कि पिछले बोर्ड में जिला प्रमुख किशनलाल गमेती की शिक्षा साक्षर थी। इस बार की परिषद में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा शिक्षित सदस्य चुनकर आए हैं।

अब तक के जिला प्रमुखों की शिक्षा

>फरवरी1995 से फरवरी 2000 तक हरिओम सिंह राठौड़। तब शिक्षा बीकॉम। > 2000 से 2005 तक बसंता रावत। तब शिक्षा एलएलबी। >2005 से 2008 तक नरेंद्र सिंह सोलंकी। > कार्यवाहक उपजिला प्रमुख नंदलाल सिंघवी बने।। >नारायण सिंह भाटी मार्च 2009 से फरवरी 2010 तक। शिक्षा बीए।>फरवरी 2010 से फरवरी 2015 तक किशनलाल गमेती।

अध्यापकबनने की तैयारी कर रही थी, बनीं उप प्रमुख

शिक्षाके क्षेत्र में गुर्जर अब तक के जिला उप प्रमुखों में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी है। अब तक के उप जिला प्रमुख में अिधकतम शिक्षित एलएलबी ही थे। इस बार की उप जिला प्रमुख एमए बीएड है। वे पिछले दिनों अध्यापक की तैयारी कर रही थी। जबकि जिले के प्रथम उपजिला प्रमुख शंकरलाल पेशे से एडवोकेट थे।

अबतक के उप प्रमुख उनकी शिक्षा

>1995से 2000 तक शंकरलाल, उम्र 75 साल, शिक्षा एलएलबी।

> 2000 से 2005 तक कल्याण सिंह चौहान, उम्र 45, तब आठवीं पास

> (नाथद्वारा विधायक कल्याण सिंह उस समय कांग्रेस में थे।)

> 2005 से 09 तक नंदलाल सिंघवी, उम्र 55, शिक्षा मैट्रिक पास

> 2009 से 2015 तक मदनलाल गुर्जर, उम्र 45, शिक्षा 10वीं पास।

बारहवीं इससे कम पढ़ी-लिखी भी

वार्डएक से दुर्गा कुंवर दसवीं, वार्ड 3 से मंजूदेवी 12वीं, वार्ड 5 से चंचल श्रीमाली 12वीं, वार्ड 7 से हंस गुर्जर 12वीं, वार्ड 8 से त्रिफल कुंवर 12वीं, वार्ड 9 से टीना खटीक 12वीं, वार्ड 15 से वर्षा राजपूत 12वीं, वार्ड 24 से हीरा देवी 12वीं पास है। इन सभी महिला परिषद सदस्यों की उम्र 21 से 33 वर्ष है।

पुरुष सदस्यों में अधिकांश बारहवीं

वार्ड4 के मदनलाल 12वीं, वार्ड 10 के नंदलाल मैट्रिक पास, वार्ड 12 के मंगल सिंह बीएससी, वार्ड 13 से सत्यनारायण राजौरा बीए, वार्ड 14 से दिनेश चंद्र 12वीं, वार्ड 16 से श्यामलाल 10 वीं, वार्ड 18 से लाभचंद बोहरा 10वीं, वार्ड 21 से महिपाल सिंह 12वीं, वार्ड 22 से गोपालसिंह 12वीं, वार्ड 25 से नरेंद्रसिंह 12वीं है। परिषद के सभी 27 वार्ड में वार्ड 18 के लाभचंद बोहरा वार्ड 10 के नंदलाल सिंघवी सबसे ज्यादा उम्र के हैं। शेष सभी परिषद सदस्यों की उम्र 21 से 33 साल के बीच की है।

परिषद सदस्य बनी महिलाएं भी पढ़ाई में अव्वल

>वार्ड2 : नीतूअसावा एमए बीएड

>वार्ड 6 : कृष्णासोनी एमए

>वार्ड 11 : मंजूभील बीए बीएड

>वार्ड 17: सफलतागुर्जर एमए बीएड

>वार्ड 19 : रामूबीए

> वार्ड20: लक्ष्मीगुर्जर बीए में अध्ययनरत।