शिविर में 55 हजार लोगों को पिलाया काढ़ा
देवगढ़। चिकित्सकजांच कर दवाइयां देते हुए।
झौर। जोधपुरा उप्रावि में बच्चों को काढ़ा पिलाते हुए।
खमनोर। मोलेला में आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया।
कुंवारिया। बिनोलकी स्वाइल फ्लू पीडि़ता की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत के बाद गुरुवार को कुंवारिया चिकित्सा विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे कर दवा का वितरण किया। कुंवारिया चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजकुमार खोलिया ने बताया कि घरों की सर्वे की गई। सर्दी-जुकाम खांसी के रोगियों को दवा का वितरण किया। शुक्रवार को भी बिनोल क्षेत्र में चिकित्सा टीम भेजी जाएगी।
भास्कर न्यूज|राजसमंद
काढ़ावितरण शिविरों में गुरुवार को 55 हजार 183 लोगों ने काढ़ा पिया। आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रामानन्द दाधीच ने बताया कि गुरुवार को मालेला, नाथद्वारा, धायला, बड़ाभाणुजा, कूकरखेड़ा, सुखार, साथिया, पीपला, कुन्दवा, खड़बामनिया, बामनियाकलां, धनेरिया गोयल में काढ़ा पिलाया गया। इसी प्रकार पंचायत समिति देवगढ़ में 6 हजार 310, भीम में 4 हजार 68, खमनोर में 19 हजार 592, कुंभलगढ़ में 7 हजार 135, रेलमगरा में 6 हजार 578, आमेट में 1 हजार 500 तथा राजसमन्द में 10 हजार लोगों ने काढ़ा पिया।
खमनोर:मोलेलाशिशोद दोनों ग्राम पंचायत और आर्ट ऑफ लिविंग कार्यकर्ताओं की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए 10 हजार लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। मोलेला में ग्राम पंचायत में सरपंच भगवती देवी भील, उपसरपंच सुधीर बोहरा, आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक प्रवीण सनाढ्य, कैलाश प्रजापत, वार्ड पंच सुरेश सुथार अन्य ने दिनभर में 6 हजार ग्रामीणों को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया। राजकीय आयुर्वेद औषधालय की ओर से खमनोर में तीन हजार छह सौ ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद औषधालय के डॉ. दिनेश शर्मा, शिशोदा के मानस सेवा संस्थान के तत्वावधान में चार हजार ग्रामीणों को काढ़ा पिलाया। उनवास में 1670 जनों को काढ़ा पिलाया।
लसानी.गांवके आयुर्वेद औषधालय के द्वारा बस स्टैंड स्थित आयुर्वेद औषधालय पर गुरुवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नि:शुल्क काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद औषधालय के प्रभारी कम्पांउडर अर्जुनलाल ने बताया कि औषधालय परिसर में स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए 2150 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। शुभारम्भ सरपंच लीला चौहान ने किया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद औषधालय में शुक्रवार और शनिवार को भी काढ़ा पिलाया जाएगा। कम्पांउडर अर्जुनलाल सालवी, परिचारक गोपाल सालवी, पूर्व परिचारक शांति लाल जीनगर, सुरेश कुमार, मेवाड़ पब्लिक स्कूल के अध्यापक नरेन्द्र सिंह ने सहयोग किया।
कुंवारिया.जिलाआयुर्वेदविभाग, भारत विकास परिषद महाश्रमण मोटर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वाइल फ्लू के बचाव को लेकर आस-पास के गांवों में काढ़ा वितरण किया गया। भारत विकास परिषद की ओर से कस्बे के कुम्हारों की कुईं के पास स्टाल लगाकर सैकड़ों लोगों को काढा पिलाया गया। खाखलिया खेड़ा, जोधपुरा आस-पास के गांवों भी वितरण किया गया। इस मौके पर आयुर्वेद विभाग के बनवारी लाल गुर्जर, रूपलाल सालवी ने काढ़ा तैयार किया।
नाथद्वारा।राजकीयआयुर्वेद चिकित्सालय पर अंकुर उमावि में विद्यार्थियों को काढा पिलाया गया। प्राचार्य किरण कौशिक ने बताया कि स्कूल के 442 विद्यार्थियों तथा स्टॉफ को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा पिलाया। संस्था के निदेशक विपुल कौशिक सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित था। इधर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, गांधी रोड व्यापार तथा लॉयन्स क्लब वल्लभा के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे शिविर के जोन मैनेजर कोमल पालीवाल ने बताया कि पांच दिन के शिविर के अंतिम दिवस करीब 6 हजार 157 लोगों को काढा पिलाया गया।
झौर.समीपके उप्रावि जोधपुरा में भारत विकास परिषद कुंवारियां की ओर से स्कूल के 90 बच्चों को काढ़ा पिलाया गया। शिक्षक सुमेरसिंह, सुरेशचन्द्र अहीर ने बताया कि मुंह पर मास्क लगे रहने की हिदायत दी। इस दौरान संस्था प्रधान सोहनलाल, लक्ष्मीदेवी, अरुणादेवी, विद्यादेवी, एसएमसी सदस्य जगदीश प्रसाद दाधीच सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।