पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद, विधायक ने ली जनप्रतिनिधियों की बैठक

सांसद, विधायक ने ली जनप्रतिनिधियों की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा। भाजपा की आयोजित बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता। फोटो : भास्कर

भास्कर न्यूज|नाथद्वारा

नगरमें बस स्टैण्ड स्थित धर्मशाला में भाजपा के ग्रामीण शहरी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। सदस्यता अभियान को तेज करने पर चर्चा हुई। सांसद हरिओम सिंह राठौड़, विधायक कल्याण सिंह चौहान, सदस्यता अभियान के प्रभारी नंदलाल सिंघवी ने बैठक को संबोधित किया।

विधायक चौहान ने कहा कि चुनावों के कारण सदस्यता अभियान पर ध्यान नहीं दे पाए थे। अब उन्होंने ग्रामीण शहरी कार्यकर्ताओं से सदस्य बनाने को कहा। सदस्यता के लिए शहरी क्षेत्र में नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षदों को प्रभार दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई। हर जनप्रतिनिधि को वार्ड क्षेत्र के अनुसार सदस्य बनाने को कहा गया है। बैठक में खमनोर पंचायत समिति के 17 पंचायत समिति सदस्यों, प्रधान, उपप्रधान, सरपंच, वार्ड पंच तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों को जनता के कार्य करवाने के प्रति सचेत रहने को कहा। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अशोक वैष्णव, कमल पालीवाल, रेलमगरा प्रधान, मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।