पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटोत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

पाटोत्सव में साहित्यकारों का सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा. साहित्यमण्डल के तत्वावधान में चल रहे दो दिवसीय ब्रजभाषा समारोह पाटोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को छह सत्रों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। आयोजन में देश भर के सौ से ज्यादा साहित्यकार, कवियों ने शिरकत की। साहित्य मण्डल के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि प्रथम सत्र में सुबह 8 बजे संस्था के कक्षा कक्षों का अवलोकन किया गया। इसमें अष्ट छाप कक्ष, काल-कवलित पत्र-पत्रिका, साहित्यकार, पुस्तकालय, प्रकाशन वाचनालय कक्षों का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र में सुबह 9 बजे सवैया के तहत समस्यापूर्ति पर प्रस्तुति दी गई। इनमें विट्ठलनाथजी बखानी गीत भई अब गिरधर सों पहचान तथा कवित्त विट्ठल आज आयो रे धारे हैं... पर प्रस्तुति दी। तृतीय सत्र में सम्पादक शिरोमणि सम्मान दिए गए। इनमें अम्बेडकर नगर के भानुदत्त त्रिपाठी, मथुरा के राजेश मिश्र, भीलवाड़ा के जगदीश विदेह, कांकरोली के रमेश आचार्य, नई दिल्ली की डॉ. ममता आशुतोष शर्मा, जयपुर की रेणु शर्मा तथा जयपुर की जयश्री शर्मा को सम्पादक शिरोमणि सम्मान दिया गया। गाजियाबाद के उमाशंकर मिश्र को हिन्दी प्रचारक शताब्दी सम्मान, द्वितीय भाग में मथुरा के सुरेश विट्ठलदास चतुर्वेदी को गणेशवल्लभ राठी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंतिम छठे सत्र में संस्था द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका हरसिंगार का लोकार्पण किया गया। संस्था के प्रधानमंत्री श्यामप्रकाश देवपुरा ने आभार प्रकट किया।

इनको मिला हिन्दी भाषा भूषण का सम्मान

कार्यक्रमके चतुर्थ सत्र में हिन्दी भाषा भूषण सम्मान प्रदान किए गए। इसके तहत राधेश्याम शर्मा, नवलकिशोर दुबे, प्रबोधकुमार गोविल, जयवीरसिंह यादव, डॉ. जाघववंदन बापुरात, सुनील गज्जाणी, डॉ. यशवंतकर संतोषकुमार लक्ष्मण, जितेन्द्र विमल, रसिक किशोर सिंह नीरज, मीरा मानसिंह, हरिप्रकाश राठी, अशोक कुमार गुप्त, वन्दना सक्सेना, रमेश कटारिया, डॉ. वत्सला, निर्मल तेजस्वी, सरिता शर्मा, गुलाबचंद पटेल, डॉ. माहेतिलत सिद्दकी, कृष्णमणी चतुर्वेदी तथा तुलिका सेठ को सम्मानित किया गया।

नाथद्वारा। ब्रजभाषा पाटोत्सव कार्यक्रम।

नाथद्वारा। ब्रजभाषा पाटोत्सव कार्यक्रम।