- Hindi News
- 22 तक जुड़वा सकेंगे मतदाता सूचियों में नाम
22 तक जुड़वा सकेंगे मतदाता सूचियों में नाम
नाथद्वारा|नगरपालिका केआम चुनाव को लेकर पालिका क्षेत्र के वार्डों की मतदाता सूचियों का प्रारुप प्रकाशन कर मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र के नाम मतदाता सूची से हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पालिका के चुनाव नवम्बर में प्रस्तावित है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जितेन्द्र ओझा ने बताया कि प्रारुप का प्रकाशन 13 सितंबर को किया गया। 22 सितंबर तक कोई भी पात्र व्यक्ति संबंधित भाग के प्रगणक या पदाभिहित अधिकारी को अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। ओझा ने बताया कि इस बार नगरपालिका चुनाव विधानसभा मतदाता सूची 2014 के डाटाबेस के आधार पर तैयार की गई पालिका क्षेत्र की फोटो युक्त मतदाता सूचियों के आधार पर करवाए जाएंगे। सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान रविवार सोमवार को शहरी क्षेत्र में वार्ड सभाएं रखी गई। इनमें पदाभिहित अधिकारी द्वारा मतदाता सूची का पठन कर सत्यापन किया जाएगा।
21 सितम्बर को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संबंधित पदाभिहित अधिकारी अपने बूथ पर उपस्थित रहकर दावे आपत्तियां प्रारुप 3, 4, 5 अथवा 6 में प्राप्त करेंगे।