- Hindi News
- मुख्यमंत्री को शिक्षक संघ ने पत्र में लिखा एकीकरण तर्क संगत नहीं
मुख्यमंत्री को शिक्षक संघ ने पत्र में लिखा एकीकरण तर्क संगत नहीं
मुख्यमंत्री को शिक्षक संघ ने पत्र में लिखा एकीकरण तर्क संगत नहीं
रेलमगरा| राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीलाल शर्मा, सुरेश चन्द्र पीपला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एकीकरण को अव्यवहारिक बताया है। पत्र में बताया कि एकीकरण के तहत कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाया जाएगा जो व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कक्षा एक से 8 तक के स्कूलों को एकीकरण में कक्षा 12 तक के स्कूलों में समायोजित नहीं करने की मांग की है।
केलवाड़ामें भागवत कथा 17 से
कुंभलगढ़| कस्बेमें संगीतमय भागवत कथा 17 सितंबर से माहेश्वरी भवन केलवाड़ा में होगी। कथा संत ललित चरण महाराज द्वारा की जाएगी। कथा 17 से 23 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी।
शिक्षकसंघ सियाराम का अधिवेशन
नाथद्वारा| राजस्थानशिक्षक संघ सियाराम की जिला शाखा का अधिवेशन रविवार को शहर के लाल बाग में हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओपी जैन ने की। मुख्य अतिथि जिला शाखा उपाध्यक्ष नरपत सिंह थे। अधिवेशन में विभिन्न मांगों पर चर्चा कर राज्य सरकार को भेजने का प्रस्ताव पेश किया गया। संघ की मांगों में स्कूलों का समय पूर्ववत सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रखने, प्रारंभिक स्कूल, माध्यमिक स्कूल अलग रखनेे, केवल अनार्थिक स्कूल को ही बंद कराने, प्रारंभिक शिक्षा के अध्यापकों का समानीकरण आरटीई के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा के अध्यापकों का वर्तमान प्रावधानों से, शिक्षकों के एक लाख पदों को शीघ्र भरवाने, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा श्याम एस अग्रवाल की शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच नहीं होने के कारण शिक्षा विभाग से हटाने की मांग करने का प्रस्ताव लिया गया। अधिवेशन में ललित कोठारी, ओम प्रकाश शर्मा, लाखन सिंह, केसूलाल सालवी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।