- Hindi News
- चौपाटी पर शिक्षकों ने मंत्रियों के पुतले फूंककर जताया रोष
चौपाटी पर शिक्षकों ने मंत्रियों के पुतले फूंककर जताया रोष
राजसमंद| राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत की जिला शाखा ने मंत्रियों द्वारा टिप्पणी के खिलाफ रविवार को शहर में रैली निकाल कर कांकरोली चौपाटी पर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के पुतले फूंके। शिक्षकों ने मंत्रियों एवं एसीएस श्यामएस अग्रवाल द्वारा शिक्षकों के प्रति टिप्पणी करने, स्कूलों के एकीकरण, समानीकरण की आड़ में स्कूलों को बंद करने, शिक्षकों के पद समाप्त करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। व्याख्याता विहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय करने सहित नीत नए आदेशों नियमों के कारण राज्य के शिक्षकों में भय उत्पन्न करने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के स्थान पर चौपट करने का आरोप लगाए। जलचक्की शहर में रैली निकाली। इस के बाद कांकरोली चौपाटी पर शिक्षा मंत्री, पंचायती राजमंत्री मंत्री के पुतले फुंके। इस अवसर पर प्रांतीय संयुक्त मंत्री छोटूलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सुजावत, जिलामंत्री नरेश सनाढ्य, जिला सभाध्यक्ष केसूलाल पालीवाल, देवगढ़ शाखाध्यक्ष लक्ष्मणमालसिंह बल्ला, भीम से हजारीलाल आर्य, नाथद्वारा अध्यक्ष शिवराजसिंह सिसोदिया, संपत सोनी, नेमीचंद, लादूलाल, नारायणलाल, लोकेश सोनी, वाहिद नूर, हेमंत पारीख, हरीश चरणनाल, भंवरलाल गुर्जर, तेजपालसिंह, लोकपालसिंह सहित शिक्षक उपस्थित थे।