नेत्र चिकित्सा शिविर में 160 का ऑपरेशन
नाथद्वारा| लायंसक्लब वल्लभा की ओर से राजकीय अस्पताल लालबाग में चतुर्थ नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 160 रोगियों का आपरेशन किया गया।
शिविर में शनिवार को 1250 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई थी। इनमें से रविवार को 160 मरीजों का आपरेशन हुआ। 1250 रोगियों में से 800 रोगियों की आंखों के नंबर निकाले गए। इनमें से 535 को चश्में दिए गए। कैम्प में अहमदाबाद के डॉ. विनोद भाई पटेल दल द्वारा नेत्र रोगियों की जांच ऑपरेशन किया गया। शिविर में मोतियाबिन्द, कालापानी के ऑपरेशन किए गए। रोगियों को नि:शुल्क आवास, भोजन, दवाइयां इलाज की व्यवस्था लायंस क्लब वल्लभा के द्वारा की गई। क्लब के कोमल पालीवाल ने बताया कि नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के पश्चात देर शाम को शिविर से छुट्टी दी गई। फॉलोअप शिविर लगाकर जांच, दवाई वितरण की जाएगी। शिविर में नगर, खमनोर, रेलमगरा, राजसमंद तहसील तक के लोग पहुंचे।
इस दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष विजेश सिसोदिया, जोन चेयरमेन कोमल पालीवाल, सचिव मंजूला शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन भूपेश भाटिया, उपाध्यक्ष दीपेश पारीख, गिरीश जेठानी, मेंबरशिप डायरेक्टर शंभूसिंह सिसोदिया, डायरेक्टर लायन सौरभ जैन, पंकज छापरवाल, दिलीप कसेरा, डॉ. गुंजन शर्मा, प्रितेश सिंह गौरवा, राहुल उपाध्याय, उमंग मेहता, मोहित शर्मा, लायन विजेश कुमावत, गोविन्द सनाढ्य, उत्सव भाटिया, जितेन्द्र पारीख, राहुल पारीख, वैभव पामेचा, गुरुगोविन्द भारती उपस्थित थे।