पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रैली में बुलंद की हिन्दी लाओ देश बचाओ की आवाज, साहित्यकारों का सम्मान

रैली में बुलंद की हिन्दी लाओ-देश बचाओ की आवाज, साहित्यकारों का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलों में प्रतियोगिताएं

नाथद्वारा|नगर मेंरविवार को हिन्दी दिवस पर सुबह 9 बजे रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने हिंदी लाओ, देश बचाओ का नारा बुलंद किया। दो दिवसीय हिन्दी लाओ देश बचाओ समारोह का शुभारंभ हुआ।

साहित्य मंडल के श्यामप्रकाश देवपुरा ने बताया कि यात्रा में बालक-बालिकाओं ने हिन्दी हमारी माता है, हिन्दी हमारी भारत माता की बिंदी है, अंग्रेज गए तो अंग्रेजी भी जानी चाहिए की तख्तियां हाथों में ले रखी थी। श्रीनाथ बैंड की अगुवाई हुई। भ्रमण लाल बाजार स्थित साहित्य मंडल संस्था परिसर से शुरू हुआ। यह लाल बाजार से होकर पुन: संस्था परिसर में समाप्त हुई।

द्वितीय सत्र में सुबह 10 बजे से संस्था के वाचनालय, पत्र-पत्रिकाओं, डाक टिकट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तृतीय सत्र में दोपहर 2 बजे साहित्य मण्डल विद्यालय के बालकों द्वारा हिन्दी नाटिका की प्रस्तुति दी गई। सत्र में हिन्दी भाषा भूषण सम्मान से मुरलीधर वैष्ण्व जोधपुर, डॉ. रमेश गुप्त पुणे महाराष्ट्र, हरिकृष्ण सक्सेना कर्नाटक, डॉ. अशोक गुप्ता भरतपुर, बाबूलाल आच्छा उज्जैन, सुरेन्द्र प्रसाद गिरि रक्सौल बिहार, चम्पालाल चोरडिय़ा जयपुर, पंडित शिवप्रसाद कश्यप इन्दौर मध्यप्रदेश, राजबहादुर सिंह राठौड़ आगरा, संदीप कपूर अम्बाला शहर, डॉ. जगदीशचन्द्र चौरे खंडवा मध्यप्रदेश, रामआसरे गोयल सिम्भावली उत्तरप्रदेश, डॉ. रवीन्द्र कुमार उपाध्याय निंबाहेड़ा, कुन्तलादत्त गुवाहटी असम, ज्ञानचन्द मर्मज्ञ बेंगलुरु कर्नाटक, डॉ. विमलेश शर्मा कानपुर , डॉ. लक्ष्मीनारायण नन्दवाना उदयपुर, सुरेखा शर्मा गुडगांव, रामचन्द्र महाजन खरगौन मध्यप्रदेश, डॉ. सरोज अग्रवाल मथुरा, राममोहन सक्सेना लखनऊ, डॉ. उषा वर्मा महेन्द्र पटना, डॉ प्रमोद भट उदयपुर, डॉ. माया बंसल भीलवाड़ा, सुरेन्द्र वाजपेयी वाराणसी, सुनीता शर्मा गुडगांव, डॉ. रामनारायण झा जयपुर, डॉ. कुसुम चतुर्वेदी आगरा, डॉ. रामलखन राय समस्तीपुर बिहार, डॉ. चेतना उपाध्याय अजमेर को सम्मानित किया गया। चतुर्थ सत्र में रात 9 बजे काव्य संध्या हुई। इसमें हिन्दी हुंकृति उपनिषद में नाथूलाल महावर जयपुर, हितेश शर्मा बिजनौर, अब्दुल जब्बार चितौडग़ढ़, माधव दरक केलवाड़ा, गिरिश विद्रोही नाथद्वारा, भगवानलाल बंशीवाल नाथद्वारा, मुरलीधर कनेरिया नाथद्वारा, डॉ. प्रतिभा माही गुडगांव, प्रमोदकुमार सनाढ्य नाथद्वारा, नन्दकिशोर गौरवा नाथद्वारा, मदन