जलस्राेतों पर पिकनिक का लुत्फ
नाथद्वारा.राजसमंद| नंदसमंदबाघेरी का नाका बांध पर रविवार को पिकनिक मनाने वालों की भीड़ रही। बांध के टांटोल साइड के 2 गेट साढ़े 3 फीट तक खोल रखे थे। बागोल की तरफ 33 गेट में से 3 गेट 3 इंच खोल देने से खारी नदी में भी पानी की आवक जारी रही।
इधर, बांध को भरने वाले बाघेरी का नाका पर शनिवार शाम को 8 इंच की चादर रही। रविवार शाम तक भराई फीडर को खोला नहीं गया। टांटोल बांध पर रविवार को छुट्टी मनाने वालों की भीड़ रही। शाम को कई लोग परिवार के साथ पहुंचे। इधर, राजसमंद के नौ चौकी की पाल, गोमती नदी के कारण बह रही भट्टखेड़ा पुलिया पर कई लोग पानी की आवक देखने पहुंचे। यहां वाहनों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी लगाया गया, लेकिन यह वर्दी में नहीं होने से वाहन चालक बहती पुलिया पार करते रहे।
राजसमंद. भट्टखेड़ा-भाटोली पुलिया पर आस-पास के गांवों के कई ग्रामीण पहुंचे। इनमें युवतियां भी थीं।