- Hindi News
- श्रीजी मंदिर के सेवकों ने की बनास नदी की पूजा
श्रीजी मंदिर के सेवकों ने की बनास नदी की पूजा
नाथद्वारा| श्रीजीमंदिर के तिलकायत राकेश महाराज की ओर से रविवार को यमुनास्वरूप बनास नदी की पूजा की। मंदिर के सेवकों ग्वाल बाल के संग पूजा की गई। मंदिर के पंड्या परेश नागर ने बताया कि शाम को भोग आरती के दर्शन के बाद मंदिर श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर शास्त्री, मुखियाजी इन्द्रवर्धन गिरनारा सहित कई सेवक ग्वाल बाल इमली बाजार स्थित बनास किनारे गणगौर घाट पर पहुंचे। सेवकों ने यमुना मैया, गिरिराज धरण के जयकारे लगाए।
नाथद्वारा। बनास नदी का पूजन करते श्रीजी मंदिर के बड़े मुखिया इन्द्रवदन गिरनारा सेवक। फोटो: भास्कर