पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिषद पालिका में सहवृत पार्षद नियुक्त

परिषद पालिका में सहवृत पार्षद नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिषद पालिका में सहवृत पार्षद नियुक्त

राजसमंद|सरकार नेनगर परिषद राजसमंद नगर पालिका आमेट में सहवृत पार्षदों की नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार राजसमंद नगर परिषद में लीलावती ठाकुर प|ी गोविंदसिंह को मनाेनीत किया है। इसी प्रकार नगरपालिका आमेट में पुष्पेंद्रसिंह चूंडावत, लक्ष्मणसिंह टांक, शांतिलाल जीनगर, अशोककुमार शर्मा की नियुक्ति की है।

मतदातासूची संबंधी बैठक 30 को

कुंभलगढ़|मतदाता सूचियोंके विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 30 सितम्बर को होगी। इसमें कुंभलगढ़ तहसील के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक सुबह 11 बजे पंचायत समिति सभा कक्ष चारभुजा तहसील के बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक इसी दिन दोपहर 2 बजे हिमाचल सूरी धर्मशाला चारभुजा में रखी गई है। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपालसिंह राजपुरोहित ने दी।

राजस्थानब्राह्मण महासभा की बैठक

नाथद्वारा|राजस्थान ब्राह्मणमहासभा की बैठक गुरुवार शाम को गणेश टेकरी पर रखी गई। बैठक में शहर के चन्द्रशेखर कालू सनाढ्य को महासभा का सह सदस्य संयोजक मनोनीत किया गया। शहर में वे सदस्यता अभियान का कार्य देखेंगे। इस दौरान मुकुन्द जोशी, प्रेमशंकर जोशी, वल्लभ सनाढ्य, दयाशंकर पालीवाल, निरंजन पालीवाल, मुकेश सनाढ्य, श्रीजी लाल सनाढ्य, भरत पालीवाल, हरीश सनाढ्य सहित कई लोग उपस्थित थे।

राज्यस्तरीयएथलेटिक्स का उद्घाटन कल

दरीबा|काबरा गांवमें 24 वीं जिला स्तरीय सीनियर जूनियर छात्र वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को सांसद हरिओम सिंह राठौड़ करेंगे। काबरा विकास मंच के संयोजक, उपसरपंच राजमल जैन ने बताया कि खेल मैदान पर 400 मीटर का स्थायी ट्रैक तैयार किया है। खिलाडिय़ों के लिए लम्बी कूद, ऊंची कूद, त्रिकूद, कबड्डी, वॉलीबाॅल, फुटबाल के खेल मैदान तैयार किए हैं।