देेहली बाजार में कम दबाव से जलापूर्ति
देेहली बाजार में कम दबाव से जलापूर्ति
नाथद्वारा|शहर केदेहली बाजार के होटल व्यवसायियों ने जलापूर्ति करने की मांग की। व्यापारी मधुसूदन व्यास ने बताया कि गत कई माह से देहली बाजार में जलापूर्ति गड़बड़ाई हुई है। कई दिनों से एक दिन छोड़कर एक दिन कम दबाव से जलापूर्ति की जा रही है। इससे होटल व्यवसायियों को समस्या उठानी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि गत दिनों कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। व्यापारियों ने विधायक कल्याणसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निदान की मांग की है।
सम्मानसमारोह मातृकुंडिया में कल
कुरज|श्रीशृंगी ऋषिप्रतिभा सम्मान समारोह समिति के तत्वावधान में संभाग स्तरीय सुखवाल समाज प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को मातृकुंडिया के गायत्री शक्ति पीठ संस्थान में होगा। समिति के सचिव नानालाल सुखवाल ने बताया कि समारोह में इस साल बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन पत्र समिति सदस्यों के पास जमा करवा सकेंगे।