- Hindi News
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों काे बताई समस्याएं
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों काे बताई समस्याएं
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी
नाथद्वारा। डाक बंगले में जनसुनवाई करते विधायक चौहान भदेल। भास्कर
कार्यकर्ता हिम्मतसिंह सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने का मामला उठाते कहा कि कार्यकर्ता के काम नहीं हो रहे है। जनप्रतिनिधि भी सुनते नहीं हैं तो अधिकारी कैसे काम करेंगे। रामचन्द्र पालीवाल ने अस्पताल में डाक्टरों की कमी, वीरेंद्र पुरोहित ने शहर में पार्किंग मंदिर विस्तार योजना में विस्थापित व्यापारियों का मुद्दा उठाया। नगर महामंत्री पार्षद परेश सोनी ने वन विभाग की भूमि के नियमन तथा नपा द्वारा लिए गए 5 करोड़ के लोन को चुकाने के लिए पैसा नहीं होने की बात कही। विधायक भदेल ने कांग्रेसनीत नपा पर कटाक्ष किया कि जब हैसियत चुकाने की नहीं थी तो लोन क्यों लिया। सोनी ने बस स्टैण्ड पर मिराज ग्रुप की ओर से बनाए जा रहे प्राईवेट बस स्टैंड की इमारत की नींव 10 मंजिला इमारत जितनी मजबूत रखने की मांग की।
प्राइवेटबस स्टैंड पर कार्य का विरोध किया
गोवर्धनकुंड व्यायामशाला अखाड़ा के सदस्यों ने भी प्राइवेट बस स्टैंड पर हो रहे कार्य का विरोध किया। अखाड़े के रमेश गुर्जर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद नाड़ी किस्म भूमि पर निर्माण करवाया जा रहा है, अखाड़े में जाने का मुख्य रास्ता बंद कर दिया है। पार्षद भरत बागोरा ने बनास नदी का पुल चौड़ा करने की मांग रखी। महेश ईनानी उमेश लावटी ने रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को दिन भर रविवार को आधे दिन खुला रखने की मांग की।
भास्कर न्यूज|नाथद्वारा
पालिकाचुनाव को लेकर शुक्रवार को अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल विधायक कल्याणसिंह चौहान ने डाक बंगले में नगरवासियों से समस्याएं जानी। हालांकि बैठक में अधिकांश भाजपा कार्यकर्ता ही आए थे। ये पालिका चुनाव में टिकट की मांग की तैयारी में आए थे, लेकिन विधायकों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया कि बैठक समस्याओं का पुलिंदा तैयार करने इनके निराकरण को लेकर है।
विधायक भदेल ने कहा है कि चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने उनकी जांच के लिए सरकार ने योजना बनाई है। जो भी समस्याएं आएंगी उनकाे 29 सितंबर को सीएम को सौंपा जाएगा। इसे बाद घोषणा पत्र तैयार होगा। वे शुक्रवार को डाक बंगले में सभा में संबोधित कर रही थी। जनसुनवाई में विधायक कल्याणसिंह चौहान सहित नगर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुनवाई सुबह 11 बजे क