पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को बताई रक्तदान की महत्ता

विद्यार्थियों को बताई रक्तदान की महत्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों को बताई रक्तदान की महत्ता

राजसमंद.बीएनगर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता कार्यशाला रखी गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ. ललिता राठौड़ ने बताया कि कार्यशाला में रक्तदान का महत्व रक्तदान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यशाला में छात्राओं को बताया कि रक्तदान में सिर्फ पांच-सात मिनिट का समय लगता है। रक्त देते समय कोई पीड़ा नहीं होती है, किसी भी प्रकार की कमजोरी महसूस नहीं होती है। रक्त देने के पश्चात सामान्य रूप से कार्य कर सकते हैं। कार्यशाला में अधिक से अधिक छात्राओं ने रक्तदान करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय की 100 स्वयं सेविकाओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया। इस अवसर पर संगीता मालपानी, आदित्य मोहन वर्मा, सुमना श्रीमाली उपस्थित थे।

नाथद्वारा.श्रीनाथजीग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स नाथद्वारा में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा निदेशक अशोक पारीख के मुख्य आतिथ्य में रक्तदान जागरूकता कार्यशाला रखी गई। अध्यक्षता डॉ. एएन माथुर ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, रेडक्रॉस मानद सचिव राजकुमार दक थे।

मुख्य वक्ता अहमदाबाद रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सलाहकार महेश भाई त्रिवेदी ने कहा कि प्रत्येक युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही रक्तदान प्रारंभ कर दे तो वह अपनी रक्तदान योग्य आयु तक लगभग 170 से अधिक लोगों का जीवन बचा सकता है। रेडक्रॉस मानद सचिव राजकुमार दक ने बताया कि रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में राजसमंद जिला विशिष्ट स्थान बना रहा है।