पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट, डकैती के आरोपियों की शिनाख्त के लिए तीन थानों की पुलिस नाथद्वारा पहुंची

लूट, डकैती के आरोपियों की शिनाख्त के लिए तीन थानों की पुलिस नाथद्वारा पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | लूट,डकैती नकबजनी की योजना बनाने के आरोपियों से पूछताछ के लिए खेरोदा, मंगलवाड़, देसूरी डबोक थाने की पुलिस नाथद्वारा पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया।

थानाधिकारी मनजीतसिंह ने बताया कि आरणी थाना राशमी जिला चितौडग़ढ़ निवासी शंकर उर्फ रतन उर्फ मदन पुत्र ईश्वर उर्फ हीरा कालबेलिया, राजू उर्फ हौजी उर्फ राजिया पुत्र ईश्वर उर्फ हीरा कालबेलिया, नंगावली थाना मंगलवाड़ जिला चित्तौडग़ढ़ निवासी नारू उर्फ नारायण पुत्र मांगू कालबेलिया, नंगावली निवासी लक्ष्मण उर्फ कालू पुत्र मांगू कालबेलिया, आरणी निवासी हीरा उर्फ ईश्वर पुत्र नाथू कालबेलिया को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांचों आरोपियों को रूपावली तिराहे के पास श्रीनाथजी के बीड़े से शनिवार को गिरफ्तार किया था। अब तक 25 से अधिक वारदात कबूली है।