सर्वधर्म सम्मेलन में सौहार्द की सीख
नाथद्वारा | नगरकी अणुव्रत समिति द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र व्यास ने कहा कि मानव धर्म के रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन अंतिम लक्ष्य एक ही है। मुनि दर्शन कुमार ने कहा कि सभी धर्म आपस में प्रेम ही सिखाते हैं। इस अवसर पर मुस्लिम समाज से नसीम अख्तर, बोहरा समाज से मोहम्मद इकबाल, सिक्ख समाज से हरमिंदर सिंह, अन्य समाज से श्याम गिरनारा, नीना शर्मा, राजेश कालिया, राजेन्द्र सोमानी, अंबालाल लोढ़ा, लाड़ मेहता, अध्यक्ष रमेश मुथा उपस्थित थे। अध्यक्ष रमेश मुथा ने अतिथियों का स्वागत किया।