पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंभलगढ़ अभयारण्य

कुंभलगढ़ अभयारण्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेरापंथ सभा नाथद्वारा

देवगढ़ | स्थानीयपंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक 1 अक्टूबर को दोपहर 12:00 बजे पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभागार में होगी। अध्यक्षता प्रधान हमीर सिंह रावत करेंगे।

हीरालाल,तेजसिंह कुंभलगढ़ विहिप के उपाध्यक्ष मनोनीत

कुंभलगढ़ | विश्वहिन्दू परिषद की बैठक हेम सिंह सुहावत की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश थे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। उपाध्यक्ष हीरा लाल गुर्जर, तेज सिंह, संयोजक जितेंद्र आमेटा, गोविन्द टेलर, मांगीलाल मेघवाल, तहसील महामंत्री संतोष लोहार, कोषाध्यक्ष महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख हरीश सुथार को बनाया गया।

1अक्टूबर को शुरू होगी तीन माह से बंद जंगल सफारी

कुंभलगढ़ | कुंभलगढ़अभयारण्य में जंगल सफारी की 1 अक्टूबर को शुरू होगी। बारिश के कारण यह तीन महीने से बंद थी। जंगल सफारी की शुरुआत के लिए वन विभाग के कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वन विभाग द्वारा बारिश से पहले एक जुलाई को जंगल सफारी पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाती है। जंगल सफारी शुरू करने को लेकर वन विभाग द्वारा सफारी वाले रूट पर रोड की मरम्मत किनारे से चारा काटने कार्य शुरू कर दिया है। सहायक वन संरक्षक भंवर सिंह चौहान ने बताया कि 1 अक्टूबर को शुरू होने वाली सफारी के लिए सफारी वाले रूट आरेट से ठंडी बेरी मार्ग को ठीक करने के साथ चारा भी हटाया जा रहा है।

आजहोंगे टेंडर : 1अक्टूबर को शुरू होने वाली जंगल सफारी के लिए जिप्सियों के लिए टेंडर सोमवार को राजसमंद स्थित उपमुख्य वन संरक्षक अभयारण्य के कार्यालय में होंगे। इसमें वर्तमान में संचालित जिप्सियों सहित नई जिप्सी वाले भी आवेदन कर सकेंगे।

कार्यकारिणीकाे शपथ दिलाई

नाथद्वारा | तेरापंथसभा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हुआ। इसमें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुधीर व्यास ने कहा कि किसी भी संस्था का मूल मंत्र उसके सदस्यों का निस्वार्थ भाव से सेवा करने से है। उन्होंने तेरापंथ सभा की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष कमलेश धाकड़, मंत्री सुभाष सामोता, उपाध्यक्ष मदनलाल ओस्तवाल, शिवलाल डागलिया, सह मंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, विकास सामोता, कोषाध्यक्ष कुन्दन हिरण, संगठन मंत्री दिनेश मुथा, प्रचार प्रसार मंत्री भूपेन्द्र बागरेचा, मीडिया प्रभारी विनोद बोहरा,