पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौवीं संस्कृत की परीक्षा रद्द, पांचों विषयों के नए पेपर बनाए

नौवीं संस्कृत की परीक्षा रद्द, पांचों विषयों के नए पेपर बनाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी के पेपर पर जांच के बाद होगा निर्णय

^नवींकी अद्र्ध वार्षिक के लिए जिले भर में पांच विषय के पेपर बदल दिए गए हैं। नए प्रश्न पत्रों का वितरण रविवार को वितरण केंद्र से किया जाएगा। हिन्दी के पेपर की परीक्षा पुन: लेनी है या नहीं इसके लिए जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। संस्कृत की परीक्षा शुक्रवार को तय कर दी गई है। भरतमेहता, डीईओराजसमंद।

संस्कृत की परीक्षा अब 19 को

नवींकी अद्र्ध वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसम्बर सोमवार को अंग्रेजी, मंगलवार को अंतराल, बुधवार को विज्ञान, गुरुवार को राजस्थान अध्ययन, शुक्रवार अंतराल को निरस्त कर संस्कृत का पेपर होगा। शनिवार को गणित, 22 दिसम्बर सोमवार को कम्प्यूटर, 23 दिसम्बर मंगलवार को सामाजिक विज्ञान, 24 दिसम्बर बुधवार को स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी।

डीईओने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

जिलाशिक्षाधिकारी मेहता ने अद्र्ध वार्षिक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर पेपर की सुरक्षा का जायजा लिया। डीईओ ने खमनोर क्षेत्र के खमनोर, सलोदा, सेमा, सगरूण, मोलेला, बड़ा भाणुजा, उसरवास, कोशीवाड़ा, झालों की मंदार गांव गुड़ा के स्कूलों में अद्र्ध वार्षिक परीक्षाओं का जायजा लिया। पेपर की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए।

राजसमंद. रेलमगराक्षेत्र के बामणिया कला स्कूल में नवीं कक्षा के अद्र्ध वार्षिक परीक्षा के छह विषयों के पेपर चोरी के बाद शिक्षा विभाग ने शनिवार सुबह जिले में संस्कृत का पेपर रद्द कर दिया। शिक्षा विभाग ने जिले भर में नवीं के सभी पेपर बदलने का निर्णय भी लिया है। रविवार को पांच विषयों के नए पेपर का वितरण किया जाएगा। सोमवार को परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। हिन्दी के पेपर पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

जिला शिक्षाधिकारी भरत मेहता ने बताया कि शनिवार को नवीं के संस्कृत का पेपर होना था। लेकिन सुबह संस्कृत की परीक्षा को रद्द कर दिया गया। यह परीक्षा अब शुक्रवार 19 दिसम्बर को होगी। डीईओ मेहता ने बताया कि पूरे जिले के पेपर बदलने का भी निर्णय लिया गया है। नवीं के पांच विषयों के नए पेपर का वितरण रविवार दोपहर एक बजे वितरण केंद्रों पर किया जाएगा। खमनोर ब्लॉक के संस्था प्रधान नाथद्वारा वितरण केंद्र से प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जबकि हिन्दी के पेपर वापस लेने है या