पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनगणना का बकाया मानदेय दिलाने की मांग

जनगणना का बकाया मानदेय दिलाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा|राजस्थान शिक्षकसंघ राष्ट्रीय की शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को तहसीलदार हरिशंकर जोशी से मुलाकात कर मानदेय दिलवाने की मांग की। संघ के अध्यक्ष तिलकेश त्रिपाठी ने बताया कि आर्थिक गणना जनगणना कार्य को पूरी हुए लम्बा समय बीत जाने के बाद भी शिक्षकों को बकाया मानदेय नहीं दिया गया है। संघ के सभाध्यक्ष घनश्याम माली, राजेश्वर त्रिपाठी, प्रकाश जोशी, ऋषिकेश गुर्जर,विनोद कुमावत सहित संघ के कई शिक्षक उपस्थित थे।