पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बनास के घाट पर की सफाई

बनास के घाट पर की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को शहर की समर्पण सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने यमुना स्वरूप बनास नदी के घाट पर सफाई की। सोसायटी के रामलाल कुमावत ने बताया कि सुबह कार्यकर्ताओं ने बनास नदी के गणगौर घाट पर श्रमदान किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से नदी घाट पर कचरा नहीं डालने की अपील की। इस अवसर पर सोसायटी के पार्षद चन्द्रशेखर कुमावत, संतोष वैष्णव, संदीप कुमावत, सुनील वैष्णव, रिंकू साहू, राहुल कुमावत, दीपक सोनी, नारायण सिंह भीम सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।