पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दू संगम में जुटेंगे पचास हजार से ज्यादा लोग

हिन्दू संगम में जुटेंगे पचास हजार से ज्यादा लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद। विश्वहिंदू परिषद की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज|राजसमंद

विश्वहिंदू परिषद के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत 3 जनवरी को बालकृष्ण स्टेडियम पर होने वाली हुंकार रैली में जिले के 950 गांवों में समितियों का गठन किया है। इसमें पचास हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा है। यह जानकारी रविवार को विहिप के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दी।

पत्रकार वार्ता में विहिप के प्रान्तीय कार्याध्यक्ष फतहचन्द सामसुखा ने बताया कि रैली में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डाॅ. प्रवीण भाई तोगडिय़ा, जिले के संत-महंतों के सान्निध्य में द्वारकाधीश मंदिर के वागीश बाबा महामंडलेश्वर कोटा हेमा सरस्वती आएंगे।

जिले के 10 प्रखंडों में प्रखंड स्तर पर बैठकें की गई है। 2 हजार कार्यकर्ता पंजीकरण में जुटे हैं। प्रत्येक गांव, समाज की उपस्थिति के लिए पत्रक, स्टीकर का वितरण कर घर-घर सम्पर्क किया जा रहा है। परिषद के जिला मंत्री राकेश हींगड़ ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन किया गया है। संगठन की रचना से जिले को 10 प्रखंड में विभाजित किया गया है। प्रत्येक प्रखंड की बडी़ बैठकों का आयोजन कर जिले के प्रत्येक गांव से में निमंत्रण दिया जा रहा है। अभी तक 15 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नगर के पन्द्रह मुख्य चौराहों एवं प्रमुख स्थानों को विभिन्न संगठनों द्वारा सजाया जाएगा। इसके लिए उपसमिति का गठन किया गया है।

यहांहोगी वाहन पार्किंग: वाहनपार्किंग के लिए 3 स्थान चिह्नित किए गए। इसके तहत आमेट एवं राजसमंद से आने वाले वाहन विद्या निकेतन कांकरोली और आस-पास के क्षेत्र में खड़े किए जाएंगे। रेलमगरा एवं नाथद्वारा से आने वाले वाहन 50 फीट रोड स्थित प्रज्ञा विहार के आस-पास खड़े किए जाएंगे। कुंभलगढ़ एवं देवगढ़ से आने वाले वाहन जेके गार्डन के आस-पास खड़े किए जाएंगे। 40 फीट लम्बा और 40 फीट चौड़ा मंच बनाया जाएगा। गौ-पूजन एवं समरसता मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 50 हजार लोगों को व्यवस्थित बैठाने के लिए पूरे मैदान को 10 भागों में विभाजित किया जाएगा। महिलाओं के बैठने के लिए अलग से ब्लॉक बनाए जाएंगे।

स्वर्णजयंती समारोह के आयोजन को लेकर जिलास्तर पर साधु-संतों का एक मार्गदर्शक मंडल बनाया गया है। वहीं जिला स्तर पर स्वर्णजयंती समारोह आयोजन समिति का गठन कर