पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुसांईजी के उत्सव की तैयारियां

गुसांईजी के उत्सव की तैयारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| श्रीजीप्रभु की हवेली में पौष कृष्ण नवमी मंगलवार को गुसांईजी श्रीविट्ठलनाथजी का उत्सव परंपरा से मनाया जाएगा। उत्सव के भाव से श्रीजी प्रभु की हवेली में हल्दी से मांडना रंगोली बनाई जाएगी। प्रवेश द्वारों पर कदली पत्र रोपित कर अशोक पत्र की बंदनवार बांधी जाएगी। बाल स्वरूपों को अनूठा शृंगार अंगीकार कराकर राग भोग सेवा के लाड लडाए जाएंगे। इनके उत्सव को पुष्टिमार्ग में जलेबी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।