- Hindi News
- श्रीनाथजी मंदिर में उमड़े वैष्णव, शृंगार सामग्री भी खूब बिकी
श्रीनाथजी मंदिर में उमड़े वैष्णव, शृंगार सामग्री भी खूब बिकी
वैष्णव ने भेंट किया सोने का बंगला
नाथद्वारा|श्रीनाथजीके मंदिर में रविवार को वैष्णवों की कतार रही। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित देशभर के वैष्णव पहुंचे। हैदराबाद के एक वैष्णव परिवार द्वारा श्रीजी मंदिर में सोने का बंगला भेंट किया।
रविवार की छुट्टी होने से वैष्णवों की संख्या ज्यादा रही। सभी दर्शन में वैष्णव आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा देखे गए। दर्शनार्थियों ने माणक चौक, चौपाटी, दिल्ली बाजार, मंदिर मार्ग, नया बाजार प्रियतम पथ पर स्थित स्टालों दुकानों पर व्यंजनों के चटखारे लगाए। शृंगार सामग्री, श्रीजी की छवियां भी खूब खरीदी गई।
हीरे के आभरण में सजे श्रीजी
श्रीजी मंदिर में बाल स्वरूपों को अनूठा शृंगार धरा कर राग भोग सेवा के लाड़ लड़ाए गए। श्रीजी के श्रीचरण में केसरी साटन के मौजाजी नुपूर धराए गए। सुनहरी चाकदार वागा, मोरशिखा, हरे हीरा के शीशफूल, कर्णफूल धराए गए। हरे मीणा के आभरण धरा कर कंदराखंड में वस्त्रानुसार पिछवई धराई गई। हैदराबाद के वैष्णव परिवार ने सोने का बंगला भेंट किया। लालाजी मंदिर के मुखिया ललित बैरागी ने बताया कि विशाल बावा की प्रेरणा से हैदराबाद के वैष्णव तारा बेन जयश्री बेन ने सोने का बंगला सिद्ध करवाया है।
राजभोग के दर्शन में गुजरात, महाराष्ट्र, संभाग के दर्शनार्थियों की संख्या रही। दर्शनार्थियों की गाडिय़ों से गोविंद चौक से लेकर मौबेगढ़ तक गाडिय़ों की लंबी कतार लगी रही। यातायात जवान दर्शनों के बाद दर्शनों के दौरान कार अन्य वाहनों को व्यवस्थित करने में लगे रहे।
नाथद्वारा. हैदराबादके वैष्णव की ओर से श्रीजी मंदिर में सोने का बंगला भेंट किया।