पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल सप्ताह में विविध स्पर्धाएं

खेल सप्ताह में विविध स्पर्धाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेन्द्र मान राष्ट्रीय वॉलीबॉल में राजस्थान टीम के कोच नियुक्त

राज्य स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के खिलाड़ियों का सम्मान

नाथद्वारा. राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं के साथ एसपी।

दरीबा. मेहन्दुरियाके माध्यमिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक महेन्द्र मान को वेस्ट गोदावरी आंध्रप्रदेश में होने वाली 60वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान छात्रा टीम का कोच नियुक्त किया है। महेंद्र 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक हनुमानगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता पूर्व प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान टीम के खिलाडिय़ों को खेल की बारीकियां तकनीक सिखाएंगे। वे पूर्व में भी चिकमंगलूर कर्नाटक पूना महाराष्ट्र में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान टीम के कोच रह चुके हैं। टीम कोच नियुक्त करने पर शारीरिक शिक्षक संघ के सचिव प्रेम सिंह पडि़हार, शारीरिक शिक्षा जिला वाकपीठ अध्यक्ष गोविन्द प्रसाद, खण्ड वाकपीठ अध्यक्ष शंकर लाल मेनारिया, पूर्व संघ अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान, दिनेश सनाढ्य, राधेश्याम वैष्णव, वॉलीबॉल कोच लक्ष्मीनारायण तोषनीवाल, आशिक मोहम्मद, मांगू खान साईं ने हर्ष जताया है।

भास्कर न्यूज|नाथद्वारा

दीक्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उच्च माध्यमिक स्कूल के तत्वावधान में 59 वीं राज्य स्तरीय 17/19 वर्ष छात्र बैडमिन्टन प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी निरंतर आगे बढ़ते रहने का प्रयास करें। खिलाडिय़ों को अपनी मेहनत महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ एशियाड ओलम्पिक्स तक में भाग लें। उपखंड अधिकारी जितेन्द्र ओझा ने कहा कि विद्यार्थी खेल को खेल भावना से खेलें। संस्था के निदेशक शिवहरि शर्मा स्टेडियम के कोच प्रकाश सनाढ्य ने बताया कि विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी जितेन्द्र ओझा, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वय अधिकारी राजसमन्द मुकुट बिहारी शर्मा, उप जिला शिक्षा अधिकारी, खेल मंजुला शुक्ला थे। अतिथियों ने सभी एकल टीम विजेताओं को शील्ड प्रमाण-पत्र वितरित कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अनिल जोशी, नारायण लाल राठी, छोटूलाल गुर्जर, यशोदानंदन गुर्जर, समाजसेवी निर्मल जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन विजय सिंह राजपूत नीलम कुमावत ने किया। संचालन सीबीए की