- Hindi News
- गौवंश तस्करी के विरोध में शिव सैनिकों ने निकाली रैली
गौवंश तस्करी के विरोध में शिव सैनिकों ने निकाली रैली
राजसमंद |गौवंश तस्करी के विरोध में शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नाथद्वारा से होकर कांकरोली के मुख्य मार्ग से होते हुए दुपहिया वाहनों पर रैली निकाली। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। मेवाड़ संभाग में गौवंश तस्करी के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दुपहिया वाहन रैली निकाली। रैली की शुरुआत नाथद्वारा से शुरु हुई। रैली नगर के सुखाड़िया नगर, बस स्टैंड, कुम्हारवाड़ा, चौपाटी, गोविंद चौक, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार, लाल बाजार, अहिल्या कुंड, नई रोड, तहसील रोड, बस स्टैंड पहुंची। यहां से रैली नेशनल हाइवे-8 से होते हुए गुंजोल, बडारड़ा, पीपरड़ा, जावद, धोइंदा होते हुए टीवीएस चौराहे से कांकरोली चौपाटी से जलचक्की, किशोरनगर, पुरानी कलेक्ट्री होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे। कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा को गौवश तस्करी रोकथाम के लिए ज्ञापन पेश किया। रैली में शिव सेना के मेवाड़ प्रमुख जगदीश सांचिहर, संभाग प्रमुख समर सिंह बुंदेला, जिला प्रमुख शंभूसिंह, बंशीलाल, राजस्थान सचिव राकेश, भीलवाड़ा प्रमुख विक्रम सिंह, नाथद्वारा प्रमुख जोधसिंह राणा, रेलमगरा प्रमुख देवराज, नटवर, गिरीराज चारण, हरभजन लावटी आदि शामिल थे।
नाथद्वारा. रैलीनिकालते शिव सैनिक।