- Hindi News
- पहली बार जिले के 39 गांव टीएसपी में होंगे शामिल
पहली बार जिले के 39 गांव टीएसपी में होंगे शामिल
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
राज्यसरकार ने पहली बार राजसमंद के 39 गांवों को टीएसपी क्षेत्र से जोड़ने की पहल की है। कुंभलगढ़ के 24 और नाथद्वारा के 15 गांव शामिल होंगे। इसमें उदयपुर के 343 गांव, प्रतापगढ़ के 155, चित्तौड़गढ़ के 51 गांव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
राज्य सरकार द्वारा जनजाति मंत्रालय से टीएसपी क्षेत्र के विकास के लिए विकास के लिए अब अतिरिक्त राशि मिल पाएगी। इससे जिले के कुंभलगढ़ नाथद्वारा के 39 गांवों का तेजी से विकास होगा। मूलभूत सुविधाओं से वंचित जन जाति क्षेत्र के इन गांवों का पानी, बिजली, पानी, सड़क आदि सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा।
>राजसंमद : राजसंमदजिले में कुंभलगढ़ के 24, नाथद्वारा के 15 गांव को शामिल करने का निर्णय लिया गया है।
>उदयपुर : उदयपुरजिले की गिर्वा तहसील के 95 गांव, बड़गांव के 35, गोगुंदा के 186, मावली के 4 और भींडर के 23 गांव मिलाकर कुल 343 गांव शामिल होंगे।
>चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़जिले में बड़ी सादड़ी के 51 गांव होंगे।
>प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़जिले में छोटी सादड़ी के 155 गांव और एक नगर पालिका शामिल होगी।
>पाली सिरोही : पालीजिले में बाली के 33, सिरोही जिले में आबू रोड की 2 नगर पालिकाएं पिंडवाड़ा के 51 गांव अनुसूचित क्षेत्र के विस्तार में शामिल किए जाएंगे।
^राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी ने बताया कि जिले के लिए जनजाति मंत्रालय से टीएसपी क्षेत्र के गांवों के विकास के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। जिले के 39 गांवों को टीएसपी क्षेत्र से जोडऩे से जनजाति मंत्रालय से डवलपमेंट के लिए अलग से बजट मिल पाएगा। इस फैसले से जनजाति क्षेत्र में इस अतिरिक्त बजट से सड़क, पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओं का लाभ होगा। किरणमाहेश्वरी, राजसमंदविधायक
^नाथद्वाराविधायक कल्याण सिंह का कहना है कि राज्य सरकार का यह फैसला सराहनीय है। इससे आदिवासियों का भला होगा। सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के दौरान जनजाति प्रभारी मंत्री नंदलाल मीणा ने खुद पाया कि हर पंचायत में जाकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों की दयनीय स्थिति है। प्रभारी मंत्री के समक्ष आदिवासियों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए डिमांड रखी थी। जिसकी बदौलत सड़कें, हैडपंप और पेयजल व्यवस्था भी शुरु कर दी गई है। कल