- Hindi News
- आबादी में पंद्रह मिनट तक भभकती रही गैस की टंकी
आबादी में पंद्रह मिनट तक भभकती रही गैस की टंकी
नाथद्वारा के रिसाला चौक के पास की घटना
शहरके रिसाला चौक के पास एक गोदाम में चाय बनाते वक्त मंगलवार सुबह रिसाव से घरेलू गैस सिलेंडर ने आग पकड़़ ली। चौकीदार आसपास के रहवासियों ने सुझबूझ दिखाते हुए सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। टंकी करीब पंद्रह मिनट तक भभकती रही, गैस खत्म होने के बाद यह बुझ गई। इस बीच मोहल्ले में अफरा-तफरी हो गई।
घटना सुबह 7.30 बजे रिसाला चौक में टीवी-फ्रीज के गोदाम में रहने वाले चौकीदार जीवन दमामी के यहां हुई। लाइटर जलाते ही गैस की टंकी ने आग पकड ली। इससे दमामी की प|ी बच्चे बाहर निकल गए। चौकीदार जीवन ने आग की लपटों से गिरी गैस की टंकी को कमरे से बाहर फेंक दिया। शोर पर पास ही रिसाला में बैठे श्रीनाथ गार्ड, श्रीनाथ बैण्ड के जवान पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की। लोगों ने पानी मिट्टी डाल कर आग पर काबू पाने की कोशिश भी लेकिन आग ज्यादा भभकने लगी। मंदिर सुरक्षा अधिकारी प्रतापनाथ चौहान ने नगरपालिका में दमकल के लिए फोन किया। नगरपालिका से दमकल को आने में आधा घंटा लग गया। तब तक आसपास के लोग आग बुझाने की मशक्कत करते रहे। टंकी में गैस खत्म होने पर आग बुझ गई। आग बुझने पर दमकल मौके पर पहुंची।
बड़ा हादसा टला
घटना के दौरान गोदामनुमा घर में चौकीदार दंपती, बच्चे भी थे। यहां टीवी-फ्रीज भी रखे हुए थे। टंकी के फटने पर बडा़ हादसा हो सकता था। जलती हुई टंकी को गोदाम से बाहर फेंका गया। बाहर दो कारें बड़ी संख्या में फ्रीज सामान रखा था। बाहर हादसे के अंदेशे में बचाव में जुटे लोग सहमे रहे। गोदाम करण कोठारी का है। कोठारी ने गोदाम को मंदिर मंडल से किराये पर ले रखा है। यहां गोदाम की सुरक्षा के लिए लगा चौकीदार परिवार के साथ रहता है।
नाथद्वारा। गैस की टंकी में लगी आग को बुझाते हुए।