अतिक्रमण से परेशानी
नाथद्वारा| शहरके माणक चौक रिक्शा स्टैण्ड पर बनाए पार्क, बैठक की दीवारों पर अतिक्रमण कर लिया है। पार्क की दीवारों पर कब्जे के लिए लोहे की जंजीर से टेबल बांध कर दुकानें लगा ली है। इस अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है,यातायात जाम रहने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा है। व्याQपारियों ने नपा प्रशासन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। व्यापारी दीपक ने बताया कि पार्क की सुविधा वैष्णवों के लिए की गई है।
शाम को काफी संख्या में वैष्णव यहां बैठते हैं। पार्क की दीवार पर शृगार, जूते-मोजडी, ठेले वालों ने कब्जा कर लिया है। इससे पार्क में बैठने वाले तथा सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।