बछड़ा-बछड़ी दुग्ध प्रतियोगिता
नाथद्वारा|कोठारीया मेंअनुसूचित जाति के पशुपालकों के लिए बछडा-बछडी दुग्ध प्रतियोगिता रखी गई। दुग्ध प्रतियोगिता संकर गाय में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र प्रथम, मोहनलाल द्वितीय कमलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भैंस उन्नत नस्ल में शम्भूलाल प्रथम, सुशीला देवी द्वितीय सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। देशी गाय प्रतियोगिता में शम्भूलाल प्रथम, भगवानलाल द्वितीय प्यारचन्द तृतीय तथा बछडी संकर नस्ल में तारूलाल प्रथम, देशी बछडी में हरिराम प्रथम तथा भैंस-पाडी श्रेणी में अणसी बाई प्रथम रही। डॉ. जी.एस.राजपूत, डॉ. शिवकुमार, डॉ. राहुल अग्रवाल, कैलाश चन्द्र उपस्थित थे।
भरत कुमार, सुरेशचन्द्र ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को उपसरपंच शूरवीर सिंह ने पुरस्कार वितरित किए।