पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीजी को अरोगाया छप्पन भोग

श्रीजी को अरोगाया छप्पन भोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा | श्रीजीप्रभु की हवेली में रविवार को छप्पन भोग मनोरथ हुआ। अहमदाबाद के वैष्णव परिवार की ओर से छप्पन भोग रखा। सुबह आयोजक परिवार बैंड बाजों की धुन पर नाचते-गाते मंदिर पहुंचा।

श्रीजी मंदिर के तिलकायत राकेश महाराज की बेटी प्रियवंदा की 5 फरवरी को शादी के महोत्सवों के तहत 1 फरवरी से 8 फरवरी तक उत्सवों की शृंखला में मनोरथ रखा गया।

अहमदाबाद के कन्दर्प पारिख परिवार के सदस्य सुबह 10 बजे लंबी सड़क स्थित धीरज धाम से बैंड की धुनों पर मंदिर पहुंचे। आयोजक परिवार, मनोरथी सहित देश भर के वैष्णवों, शहरवासियों ने श्रीजी प्रभु की छप्पन भोग झांकी के दर्शनों का लाभ लिया।

नाथद्वारा . छप्पनभोग मनोरथी नाचते गाते श्रीजी मंदिर जाते हुए।

श्रीजी संग बिराजे लालन

छप्पनभोग झांकी के दर्शन दोपहर 1 बजे खुले। श्रीलालन प्रभु को श्रीजी के संग बिराजित कर राग भोग सेवा के लाड लडाए गए। खेवा पद्धति से दर्शन कराए गए। छप्पन भोग मनोरथ पर बाल स्वरूपों को अनूठा शृंगार धरा कर राग भोग सेवा के लाड लडाए गए। श्रीजी प्रभु के श्रीचरण में नुपूर मौजाजी धराए गए। श्रीअंग पर केसरी सूथन, चाकदार वागा, चोली अंगीकार कराई गई। श्रीमस्तक पर टिपारा पाग संग गोकर्णघेरा धराया गया। प्रभु को शीषफूल, धवल किलंगी, मयूराकृत कुंडल धरा कर वनमाला से विभूषित किया गया। प्रभु को मेघ श्याम ठाढे वस्त्रों लाल फिरोजी मीना के आभरण से सुशोभित किया गया। तिलकायत राकेश महाराज ने आरती उतारी वहीं कीर्तनकारों ने विविध राग में पदों का गान किया। श्रद्धालुओं ने गुलाल खेलने का आनंद लिया।