- Hindi News
- जिले में हजारों लोगों को पिलाया काढ़ा, स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए
जिले में हजारों लोगों को पिलाया काढ़ा, स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए
आमेट|महावीर भवनमें महावीर इंटरनेशनल महर्षि दधीचि संस्थान के तत्वावधान में रविवार को काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रामानंद दाधीच ने बताया कि शनिवार रविवार करीब साढ़े सात हजार लोगों को काढ़ा पिलाया गया। भीम|बसस्टैंड पर सुबह दस बजे काढ़ा पिलाया गया। पूर्व सरपंच अमरसिंह, समाजसेवी गोपालसिंह पीटीआई, प्रकाशसिंह, नरपतसिंह, ललित मोहन टेलर ने तीन हजार से अधिक लोगों को काढ़ा पिलाया। इस दौरान भीम आयुर्वेद ब्लॉक प्रभारी डॉ. मुख्त्यारसिंह, डॉ. महाराजसिंह, डॉ. कृपासंत, किशनसिंह, मदनसिंह ने सहयोग दिया। पीपलीआचार्यान| संतधर्म मिशन के तत्वावधान में डॉ. विजय कुमार खिलनानी ने स्वास्थ्य वार्ता प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू से डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। 110 रोगियों की जांच कर दवाइयां दी गई। 40 कुपोषित बच्चों की जांच कर दवाई दी। नाथद्वारा|शहरके गांधी रोड पर 2300 लोगों तथा समीपवर्ती शिशोदा गांव में 4 हजार लोगों ने काढ़ा पीकर स्वाइन फ्लू से बचाव किया। शहर के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय गांधी रोड व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में काढ़ा पिलाया गया। डॉ. सरोज मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन लालजी मीणा ने किया। इस अवसर पर डॉ. ललित उपाध्याय, नर्सिंग स्टॉफ में निर्मला गुर्जर, छैल कंवर, लालूराम डामोर तथा व्यापार मंडल के कोमलकांत कनेरिया, बंशीलाल, राकेश खंडेलवाल सहित कई व्यापारी उपस्थित थे। अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 2300 लोगों को काढा़ पिलाया गया। दो दिन ओर काढ़ा पिलाया जाएगा। शिशोदा गांव में मानस सेवा संस्थान आयुर्वेद विभाग की ओर से भैरुजी मंदिर प्रागंण में 4 हजार लोगों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 तीन बजे तक काढ़ा पिलाया गया। उपसरपंच नीलेश पालीवाल ने उपस्थित थे। राजसमंद|शहरके दाधीच युवक परिषद आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिन तक शहर के मुखर्जी चौराहा पर काढ़ा वितरण किया गया। सोमवार को काढ़ा वितरण होगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. रामानंद दाधीच ने बताया कि डाॅ. महेश दत्त दाधीच महेश आचार्य के निर्देशन तैयार कर वितरण किया जा रहा है। रविवार को करीब 12 हजार शहरवासियों को काढ़ा वितरण किया गया। इस मौके पर डाॅ. प्रद्युम्न कुमार राजौरा, डाॅ. परमेश्वर आचार्य, डाॅ. दिलीप कुमार शर्मा ने लोगों को स्वाइन फ्लू बीमारी के बचाव उपचार के बारे में जानकारी दी।
डाॅ. अजय दाधीच, डाॅ. भूरीलाल सोनी, डाॅ. रामस्वरूप आचार्य, दाधीच समाज के अध्यक्ष रमेश दाधीच, युवक परिषद के अध्यक्ष दीपक आचार्य, हेमंत आचार्य, बसंत दाधीच, जितेंद्र दाधीच ने सेवाएं दी।
श्री महेश संस्थान द्वारा पुरानी कलेक्ट्री में लोगों को नि:शुल्क होम्योपैथिक दवा पिलाई। कलेक्टर कैलाशचन्द्र वर्मा जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनखड़ ने भी कतार में खड़े लोगों को दवा पिलाई।
देवगढ़.सोमवार से बुधवार तक सुबह 9 से 12 बजे तक मारु दरवाजा पर नि:शुल्क काढ़े का वितरण किया जाएगा। यह भारत विकास परिषद एवं आयुर्वेद चिकित्सालय देवगढ़ की ओर से किया जाएगा।
लावासरदारगढ़.विश्व हिन्दू परिषद की ओर से महाराणा प्रताप चौक पर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक निशुल्क काढा़ पिलाया जाएगा। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड आमेट के मंत्री कैलाश सुथार ने दी।
राजसमंद। दाधीच युवक परिषद जिला आयुर्वेद द्वारा काढ़ा पिलाया गया।
काढ़ा वितरण के अंतिम दिन उमड़े शहरवासी।
पीपली आचार्यान। गांव में लोगों को काढ़ा पिलाते हुए।
भीम। नगर के लोगों को काढ़ा पिलाते हुए।