पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौरतां : केसरियो रंग तने लाग्यो रे गरबा... पर झूमे युवक युवतियां

नौरतां : केसरियो रंग तने लाग्यो रे गरबा... पर झूमे युवक-युवतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़. कस्बे में गरबा नृत्य करती युवतियां। फोटो: भास्कर

राजसमंद. नौरतांकी पांचवीं रात गरबा पांडालों में देर रात तक गरबा नृत्य हुआ। युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर गरबा करने आए। पंखिडा रे उड़ ने जाई जे पांवां गढ़ रे..., मूं तो गई थी मेले..., घोर अंधियारी रे रातलड़ी में..., केसरियो रंग तने लाग्यो रे गरबा... सहित अन्य गरबा धुनों पर देर रात तक गरबा नृत्य हुआ। कहीं-कहीं फिल्मी रिमिक्स सहित राजस्थानी गीतों पर भी गरबा हुआ। जिले के कुंभलगढ़, नाथद्वारा, आमेट, लावासरदारगढ़ सहित गांव-कस्बों में भी देर रात तक गरबा नृत्य हुआ। राजसमंद शहर में वाटिकाओं में आकर्षक गरबा नृत्य करने वालों को अंतिम दिन पुरस्कार दिए जाएंगे।

राजसमंद। शहर के एक गरबा पांडाल में गरबा करती युवती।

आमेट। गरबा नृत्य करती बालिकाएं। भास्कर

लावासरदारगढ़। कस्बे में गरबा नृत्य।