पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रजभाषा पाटोत्सव की शुरुआत आज से

ब्रजभाषा पाटोत्सव की शुरुआत आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाथद्वारा| साहित्यमंडल नाथद्वारा के तत्वावधान में ब्रजभाषा समारोह का दो दिवसीय पाटोत्सव बुधवार सुबह 9 बजे संस्था के सभागार में शुरू होगा। पहले दिन 6 सत्र होंगे। इसमें सुबह 9 बजे उद्घाटन सत्र तथा रात 9 बजे आखिरी सप्तम सत्र में अखिल भारतीय ब्रजभाषा कवि सम्मेलन होगा। बीच के सत्रों में पुरजन सम्मान, प्रतिभा सम्मान, ब्रजभाषा उपनिषद, ब्रजभाषा विभूषण, शतायु तथा विशिष्ट सम्मान समारोह होगा। साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर से साहित्यकार, लेखक, कवि शिरकत करेंगे।