पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीमिंग पूल में कर्मचारी की मौत के मामले में जांच की मांग

स्वीमिंग पूल में कर्मचारी की मौत के मामले में जांच की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारहदिन पूर्व नाथद्वारा थाना क्षेत्र के भलावतों का खेड़ा क्षेत्र के फार्म हाउस पर स्वीमिंग पूल में वहीं के कर्मचारी की मौत के मामले में परिजनों ने कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चाधिकारियों से जांच करवाने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि फार्म हाउस के मालिक और वहीं के एक अन्य कर्मचारी ने षडयंत्र रचकर हत्या की है।

ज्ञापन के अनुसार 28 जनवरी भलावतों का खेड़ा में फार्म हाउस पर स्वीमिंग पूल में डूबने से कर्मचारी थामला जिला उदयपुर निवासी किशन मेघवाल पुत्र पूरण मेघवाल की मौत हो गई थी। जबकि परिजनों का कहना है कि वह अच्छा तैराक था। महज 4 फीट के गड्ढे में किशन की डूबने से मौत नहीं हो सकती है। आरोप है कि पुलिस इसे डूबने से मौत होना बता कर मामले की फाइल बंद करना चाहती है जबकि किशन तैराक था और स्वीमिंग पूल में भी पानी कम था। मामले में मृतक किशन के मोबाइल के कॉल डिटेल की जांच करनी चाहिए।

यहहै मामला: भलावतोंका खेड़ा में फार्म हाउस पर स्वीमिंग पूल में कर्मचारी थामला जिला उदयपुर निवासी किशन मेघवाल मेघवाल की मौत हो गई थी। मृतक किशन यहां पर गत डेढ़ महीने से काम कर रहा था। फार्म हाउस भलावतों का खेड़ा निवासी भरत पालीवाल का है। पुलिस ने इसे डूबने से मौत होना बताया जबकि परिजनों का आरोप है कि साजिश रचकर हत्या की गई है।